नया गाना 'कुंवार' ने मचाई धूम, वीडियो में शादी की फरमाइश करते दिखीं रिया

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

कुंवार न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो - यूट्यूब

Kuwar New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर करिश्मा कक्कड़ का नया धमाकेदार गाना 'कुंवार' रिलीज हो गया है. इस गाने में रिया शर्मा अपनी भाभी से शादी की जिद करती नजर आ रही हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Kuwar New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक दुनिया सिंगर करिश्मा कक्कड़ एक बार फिर भोजपुरी लवर फैंस लिए एक मजेदार गाना लेकर आई हैं. उनके नए गाने ‘कुंवार’ को गूगल म्यूजिक प्रेजेंट्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. यह गाना एक लड़की के मन की बात को बड़े ही दिलचस्प तरीके से बताता है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है और लोग इसकी धुन पर झूमने को मजबूर हो गए हैं. अब तक इस म्यूजिक वीडियो पर 2 हजार से ज्यादा व्यूज आ चूके हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है.

नीली साड़ी में रिया शर्मा का देसी जलवा

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस रिया शर्मा दिखाई दे रही हैं. रिया ने पूरे वीडियो में नीले रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें उनका देसी लुक बेहद खूबसूरत और लाजवाब लग रहा है. गाने की शुरुआत में रिया अपनी ऑन-स्क्रीन भाभी से बात करती नजर आती हैं. वह अपनी भाभी से कहती हैं कि उनकी सभी सखी-सहेलियों की शादी हो गई है, लेकिन वह अभी तक कुंवारी ही हैं. रिया का यह भोलापन और उनकी शिकायत दर्शकों का दिल जीत रही है.

कुंवार गाने का वीडियो यहां देखें और सुनें

शादी की फरमाइश और शानदार डांस

गाने की कहानी में रिया अपनी भाभी से शादी कराने के लिए मनाते दिख रही हैं. वह कहती हैं कि सहेलियों के हाथ पीले हो गए, पर उनके हाथों में अब तक मेहंदी तक नहीं लगी है. पूरे गाने में रिया शर्मा के कमाल के एक्सप्रेशन्स और उनके बेहतरीन डांस ने चार चांद लगा दिए हैं. वहीं करिश्मा कक्कड़ की दमदार आवाज और इस गाने को एक सुपरहिट पैकेज बना दिया है.

टीम की जानकारी

इस गाने के प्यारे बोल सचिन जी ने लिखे हैं और संगीत सनोज राजभर ने दिया है. वीडियो का निर्देशन आशीष राजा ने किया है, जिन्होंने पूरी कहानी को बहुत अच्छे से दिखाया है. रिया शर्मा ने अपनी डांस से गाने में चार चांद लगा दिए हैं. डिजिटल का सारा काम विक्की यादव ने संभाला है. यह पूरा गाना गूगल म्यूजिक प्रेजेंट्स की तरफ से पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें: समर सिंह का गाना ‘बलमुआ हमके छोड़ के’ रिलीज, साड़ी में मोहिनी ने जीता दिल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola