पवन सिंह और खेसारी लाल के गानों पर जमकर ठुमके लगाते हैं ये विदेशी भाई-बहन, वीडियोज पर ताबड़तोड़ आते हैं लाइक्स

भोजपूरी गानों पर यूं तो आपने कई लोगों को रील्स बनाते देखा होगा, लेकिन क्या आपने देखा है किसी विदेशी को बखूबी भोजपुरी गानों को समझ कर उनपर ठुमके लगाते हुए. आज आपको ऐसे ही शख्स के बारे में बताते है.
तंजानिया के फेमस डिजिटल क्रिएटर और इंस्टाग्राम रील सेंसेशन किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल को अब किसी परिचय की जरूरत नहीं है. ये भाई-बहन की जोड़ी भोजपुरी गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है और अब तो ये इतने फेमस हो चुके हैं कि इनकी हर एक वीडियो को मिलियन में व्यूज मिल रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि अब तो किली पॉल भोजपुरी गाने गाते हुए भी नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने मशहूर भोजपुरी स्टार्स पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे सिंगर्स के गानों पर शानदार डांस वीडियो बनाए हैं. आइए देखते हैं इनकी कुछ शानदार और मजेदार विडियोज.
किली पॉल का जबरदस्त वीडियो
इस वीडियो में किली पॉल अपने परिजनों के साथ रंजीत सिंह के मशहूर गाने “पटना से चलत दवाईयां रे” पर बेहद ही शानदार स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को लगभग 1.5 लाख लोगों ने शेयर किया है और कई लोगों ने कमेंट्स में इन्हें भरपूर प्यार दिया है.
खेसारी लाल यादव के गाने पर किली पॉल ने लगाए ठुमके
2022 में आया खेसारी लाल यादव का मशहूर गाना “पलंग सांगवान के” रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया था. इस गाने में आम्रपाली दुबे संग खेसारी लाल यादव खूब ठुमके लगाते नजर आए हैं और जब मशहूर किली पॉल ने इस गाने पर अपनी बहन नीमा पॉल के साथ वीडियो बनाया तो फैंस इन्हें देखकर झूमने लगे. इस वीडियो में दोनों अपने पारंपरिक कपड़ों में बेहद ही एनर्जेटिक डांस करते नजर आ रहे हैं और इस वीडियो पर मिलियन में व्यूज हैं.
पवन सिंह के गाने पर किली पॉल का वीडियो
भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह का एक गाना “कलकतिया राजा” साल 2023 में काफी ट्रेंड कर रहा था. जहां देखो वहां शादियों में ये गाना सुनने को मिल रहा था. इस गाने में किली पॉल ने भी एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे लाखों लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो में एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है कि किलि पॉल को भोजपुरी गाने की लिप्सिंग करते देख ऐसा लगता है जैसे की वो स्वयं उस गाने को गा रहे हो.
गुलाब जैसन खीलल बाडू
नीलमकल सिंह का शानदार गाना गुलाब जैसन खीलल बाडू अपने रिलीज के बाद से रील्स की दुनिया में छा गया था. इस गाने में नीलकमल सिंह अपनी प्रेमिका की तारीफ करते नजर आते हैं. इसी गाने पर लिप्सिंग करते हुए किलि पॉल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था जिसमें वो बेहद ही खतरनाक एक्सप्रेशंस देते हुए नजर आए. फैंस ने कमेंट्स में उन पर टिप्पणी करते हुए उनके किलर एक्सप्रेशंस की खूब प्रशंशा की.
ये वीडियो हुआ था खूब वायरल
डांस और मस्ती के साथ साथ किली पॉल हमारी बिहारी संस्कृति की भी बहुत इज्जत करते हैं. बिहार के महापर्व छठ पूजा के दौरान उन्होंने सूर्यदेव को अपनी वीडियो में दिखाते हुए उसके बाद अपनी बहन के साथ हाथ जोड़कर पवन सिंह के गाने “जोड़े जोड़े फलवा” पर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसने बिहार के लोगों को बेहद ही इमोशनल कर दिया था. लोगों ने कमेंट्स में किली पॉल का बिहारी संस्कृति का सम्मान करने के लिए शुक्रिया भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










