Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया सॉन्ग ‘यार और सियार’ मचा रहा धमाल, कातिलाना लुक में प्रीति तिवारी ने ढाया कहर

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘यार और सियार’ आपने सुना क्या? सॉन्ग ने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धूम मचा दिया. प्रीति तिवारी सॉन्ग में बेहद ग्लैमरस लग रही है. ये गाना प्यार और धोखे के बारे में बताता है.
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग के बारे में आपको सबकुछ बताते हैं. खुशी के नये सॉन्ग का नाम ‘यार और सियार’ है. 3 जनवरी को ये गाना यूट्यूब चैनल वेब म्यूजिक पर रिलीज हुआ है. सॉन्ग इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग के वीडियो में प्रीति तिवारी अपनी दिलकश अदाओं का जादू चला रही है. खुशी की दमदार आवाज और प्रीति के जबरदस्त डांस मूव्स इस गाने को और खास बना रहे हैं. इस नए भोजपुरी सॉन्ग को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
खुशी कक्कड़ का लेटेस्ट सॉन्ग ‘यार और सियार’
यार Vs सियार सॉन्ग के कलाकार
गाना – यार Vs सियार
सिंगर – खुशी कक्कड़
फीचरिंग – प्रीति तिवारी
लिरिक्स – टिंकू तूफान केशरी
म्यूजिक डायरेक्टर – टिंकू तूफान केशरी
वीडियो डायरेक्टर – आशीष पार्क
कंपनी/लेबल – वेव म्यूजिक
डिजिटल मार्केटिंग – लोकधुन
प्रीति तिवारी के डांस स्टेप्स है काफी जबरदस्त
गाना ‘यार और सियार’ रिश्तों में छिपे धोखे और सच्चाई को बेबाक अंदाज में सामने लाता है. बोलों के जरिए सवाल उठाया गया है कि सामने वाला सच में दोस्त था या फिर चालाक सियार, जो भरोसे का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचा गया. गाने में प्रेम, शक और धोखे की उलझन को लोकभाषा के ताने-बाने में पिरोया गया है. डांस स्टेप्स में देसी अंदाज और एक्सप्रेशन देखने को मिल रहा है. इसके बोल सीधे दिल पर असर करते हैं.
खुशी कक्कड़ का गाना ‘थारवा वाला’ 2 जनवरी को हुआ रिलीज
सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘थारवा वाला’ 2 जनवरी को रिलीज हुआ था. सॉन्ग में एक्ट्रेस काव्या क्वीन रेड ड्रेस में काफी हसीन लगी थी. काव्या का ग्लैमरस अंदाज वीडियो में देखकर फैंस उनके और दीवाने हो गए. खुशी की आवाज में ये गाना और काव्या के एक्सप्रेशन सॉन्ग को खास बनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










