Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कर का नया भोजपुरी गाना ‘समोसा चटनी’ हुआ वायरल, सोना सिंह के देसी अंदाज पर फिदा हुए फैंस

खुशी कक्कर का नया गाना ‘समोसा चटनी’, फोटो- इंस्टाग्राम
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Samosa Chatani: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कर का नया गाना ‘समोसा चटनी’ रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच वायरल होने लगा. सॉन्ग में सोना सिंह अपने ऑन स्क्रीन पति से समोसा-चटनी खाने की जिद्द करते दिख रही है.
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song Samosa Chatani: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कर एक नये गाने के साथ फैंस के सामने फिर से हाजिर है. खुशी का न्यू सॉन्ग ‘समोसा चटनी’ रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. खुशी की दमदार आवाज इस गाने को और दिलचस्प बना रही है. सॉन्ग के वीडियो में एक्ट्रेस सोना सिंह का देसी अंदाज दर्शकों को पसंद आएगा.
देखें ‘समोसा चटनी’ सॉन्ग का वीडियो
पति से समोसा-चटनी की फरमाइश करते दिखी सोना सिंह
भोजपुरी गाना ‘समोसा चटनी’ में सोना सिंह अपने ऑन स्क्रीन पति से बड़े प्यार से समोसा-चटनी लाने की फरमाइश करती है. सोना कहती है कि अगर वह समोसा-चटनी नहीं लाए तो वह उससे नाराज हो जाएगी. सोना कहती है कि टिंकू की दुकान से वह जाकर समोसा ला दें, जिसको खाकर वह खुश हो जाएगी. सॉन्ग हल्के-फुल्के रोमांस और देसी नोकझोंक से भरा हुआ है. सॉन्ग के बोल काफी मजेदार है जो पती-पत्नी के प्यार भरी तकरार को दिखाता है.
गाना किस चैनल पर रिलीज हुआ?
सॉन्ग Wave Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. खुशी कक्कर ने सॉन्ग को गाया है और आजा भारती ने सॉन्ग को लिखा है. वीडियो डायरेक्टर गोविंद प्रजापति है और म्यूजिक डायरेक्टर टिंकू तूफान केशरी है. एडिटर करण है और डीआई रोहित सिंह है.
खुशी का ये गाना सुना है क्या आपने?
इस सॉन्ग के रिलीज से पहले खुशी कक्कर का गाना ‘रहब शहरिया में’ रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने पसंद किया. सॉन्ग में पलक क्वीन अपने ऑन स्क्रीन पति से उन्हें शहर ले जाने के लिए कहती है. पलक उससे कहती है कि उनके नहीं रहने पर घर में सब उनपर चिल्लाते हैं और उनसे बहुत काम करवाते हैं. सॉन्ग को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है. उसके अलावा उनका गाना ‘बिना मतलब के लड़े मरद’ भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










