Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जोड़ा नईखे जान के’ मचा रहा धमाल, एंजेल राधा का धमाकेदार डांस, कुशल यादव बने दबंग पति

खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जोड़ा नईखे जान के’, फोटो- इंस्टाग्राम
Khushi Kakkar Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जोड़ा नईखे जान के’ रिलीज के साथ ही धूम मचा रहा है. सॉन्ग में एंजेल राधा का धमाकेदार डांस फैंस को काफी पसंद आएगा. गाने में वह अपने पति की तारीफ कर रही है.
Khushi Kakkar Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का गाना ‘छोटी रे छोटी’ इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस बीच खुशी एक और नये सॉन्ग के साथ वापस आ गई है. इस गाने का नाम ‘जोड़ा नईखे जान के’ आज रिलीज हो गया. सॉन्ग में एंजेल राधा और कुशल यादव नजर आ रहे हैं. सॉन्ग का म्यूजिक काफी अच्छा है, जिस सुनकर दर्शकों को मजा आ जाएगा. आइए गाने के बारे में आपको जानकारी देते हैं. आप यहां गाने का पूरा वीडिया भी देख सकते हैं.
खुशी कक्कड़ के सॉन्ग ‘जोड़ा नईखे जान के’ का वीडियो
‘जोड़ा नईखे जान के’ के कलाकार
‘जोड़ा नईखे जान के’ को खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज से सजाया है. गाने को गौतम राय (काला नागा) ने लिखा है. गाने का म्यूजिक टिंकू तूफान का है और इसके डायरेक्टर आशीष पार्क है. एडिटर विक्की एस राज है और प्रोजेक्ट हेड राजन कार्तिक है. प्रोड्यूसर गाने का सत्यपाल यादव है. इसमें एंजेल राधा और कुशल यादव साथ में दिख रहे हैं.
पति की तारीफ करती दिखी राधा
गाने में एंजेल राधा अपने पति की तारीफ करती है. वह कहती है कि मेरे से पुलिस और थाना भी डरता है. वह कहती है कि मेरा साजन के दम पर ही सारा शहर चल रहा है और हम दोनों की जोड़ी के जैसा कोई नहीं है. गाने में राधा जमकर डांस करती दिख रही है. उनके पति बने कुशल यादव एकदम बॉसी लुक में दिख रहे हैं. उनके हाथ में बंदूक है और वो लोगों को मारते-पीटते भी दिख रहे हैं. वह अपनी पत्नी को बंदूक चलाना भी सीखाते हैं.
खुशी कक्कड़ का ‘छोटी रे छोटी’ गाना
खुशी कक्कड़ का ‘छोटी रे छोटी’ गाना भी काफी जबरदस्त है. सॉन्ग के वीडियो में प्रीति तिवारी लाजवाब डांस करती दिख रही है. उनके एक्सप्रेशन डांस स्टेप्स के साथ मैच हो रहे हैं. इस सॉन्ग पर दो दिन में 59K व्यूज आए हैं और ये बढ़ रहा है. सॉन्ग को आजाद भारती ने लिखा है.
यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu New Song: यूट्यूब पर छाया अरविंद अकेला का नया गाना ‘ओठललिया’, ज्योतिका पासवान की अदाओं ने लूटा दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










