Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कर का नया रंगदारी गाना ‘जानु प्रमाणु’ हुआ रिलीज, एक्ट्रेस ने जबरदस्त लुक से जीता फैंस का दिल

खुशी कक्कर का लेटेस्ट ट्रैक ‘जानु प्रमाणु’, फोटो- इंस्टाग्राम
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कर का लेटेस्ट ट्रैक ‘जानु प्रमाणु’ रिलीज होने के साथ ही सुर्खियों में आ गया है. सॉन्ग में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने की बात कहती है. सॉन्ग का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कर का लेटेस्ट ट्रैक ‘जानु प्रमाणु’ रिलीज हो गया है. खुशी का ये रंगदारी सॉन्ग तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सॉन्ग में देसी बीट्स और पावरफुल म्यूजिक इसे खास बना रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन बॉयफ्रेंड की तारीफ कर रही है. खुशी की दमदार आवाज और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस सॉन्ग को पावरफुल ट्रैक बना रहे हैं.
‘जानु प्रमाणु’ का वीडियो
रंगदार बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती है एक्ट्रेस
खुशी कक्कर का नया गाना ‘जानु प्रमाणु’ काफी मजेदार सॉन्ग है. इसमें एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताते हुए कहती है कि वह बहुत रंगदार है और किसी में दम नहीं कि उसके सामने खड़ हो जाए. वह प्यार से कहती है कि उसका जानु किसी परमाणु बम से कम नहीं है. एक्ट्रेस कहती है कि वह उससे शादी करना चाहती है. वह अपने बॉयफ्रेंड का ठाठ देखकर इतराती है. वह बताती है कि वह इतना बड़ा रंगदार है कि सब उससे डरते हैं.
जानिए पूरे सॉन्ग के बारे में यहां
- सिंगर- खुशी कक्कर
- लिरिक्स- अर्जुन शर्मा
- म्यूजिक- टिंकू तूफानी केशरी
- मिक्सिंग- टिंकू तूफानी केशरी
- वीडियो डायरेक्टर- आशीष पार्क
- पोस्टर डिजाइन- निवास भाई जीएफएक्स
खुशी कक्कर का ‘समोसा चटनी’ गाना
इससे पहले खुशी कक्कर का भोजपुरी सॉन्ग ‘समोसा चटनी’ रिलीज हुआ था. सॉन्ग में एक्ट्रेस सोना सिंह अपने पति से समोसा चटनी खाने की फरमाइश करती है. वह कहती है कि अपने पति से कहती है कि अगर उन्होंने समोसा नहीं लाया तो वह उनसे बात नहीं करेगी. पति और पत्नी की प्यारी भरी बातें सॉन्ग में दिखाई गई है. इसके अलावा उनका सॉन्ग ‘जोड़ा नईखे जान के’ भी दर्शकों को काफी पसंद आया था. सॉन्ग में एंजेल राधा नजर आई थी. सॉन्ग में राधा कहती है कि उसके पति से थाना वाले भी डरते हैं और किसी की हिम्मत नहीं कि कोई उनके सामने खड़े हो जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










