Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ की आवाज में रिलीज हुआ रोमांटिक गाना ‘पड़तावे ओला ए राजा जी’, तृषाकर मधु-उड़नबाज राजा की केमिस्ट्री छाई

खुशी कक्कड़ पड़तावे ओला ए राजा जी भोजपुरी गाना, फोटो- यूट्यूब
Khushi Kakkar Bhojpuri Song:: खुशी कक्कड़ का नया रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग “पड़तावे ओला ए राजा जी” रिलीज हो गया है. गाने में तृषाकर मधु और उड़नबज राजा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.
Khushi Kakkar Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर रोमांस का तड़का लग चुका है. मशहूर सिंगर खुशी कक्कड़ की सुरीली आवाज में नया रोमांटिक भोजपुरी गाना “पड़तावे ओला ए राजा जी” रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है.
इस गाने में ग्लैमरस एक्ट्रेस तृषाकर मधु और उड़नबाज राजा की जोड़ी जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ नजर आ रही है. दोनों के शानदार डांस मूव्स और तृषाकर मधु की खूबसूरती गाने को और भी खास बना देती है. वीडियो में रोमांस, म्यूजिक और लोकेशन का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है. आइए फैंस के रिएक्शन और टीम डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
तृषाकर मधु की ग्लैमरस अदाएं छाईं
पड़तावे ओला ए राजा जी गाने में तृषाकर मधु और उड़नबाज राजा के बीच भर-भरकर रोमांस देखने को मिल रहा है. दोनों की शानदार जुगलबंदी हर सीन में साफ झलकती है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. तृषाकर मधु की अदाएं, उनके एक्सप्रेशन और ग्लैमरस अंदाज ने गाने को और भी खास बना दिया है. वहीं उड़नबाज राजा उनके साथ बेहतरीन तालमेल में नजर आते हैं, जिससे पूरा वीडियो रोमांटिक और आकर्षक बन गया है.
यूजर्स को कैसा लगा गाना?
सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई खुशी कक्कड़ की आवाज की तारीफ कर रहा है तो कोई तृषाकर मधु के लुक्स के दीवाने हो गए हैं. बाकी कई ने इसे सुपरहिट और ट्रेंडिंग भी बताया.
साथ ही रेड हार्ट और फायर इमोजी भी बनाये.
‘पड़तावे ओला ए राजा जी’ गाने की टीम
- गायिका :- खुशी कक्कड़
- संगीत:- विकी वॉक्स
- गीतकार:-गौरव मिश्रा
- वीडियो:- माँ अम्बे प्रोडक्शन
- करतब:- तृषाकर मधु, उड़नबज राजा
- निर्देशक:- विक्की देशमुख
- DOP:-गौरव राय
- प्रोडक्शन:-सोनू राज
- कोरियोग्राफर:- आकाश राज
- प्रचार डिज़ाइन:- ब्रांड जीएफएक्स
- निर्माता:- आराध्या म्यूजिक जोन
- लेबल/कंपनी:- आराध्या म्यूजिक जोन
- डिजिटल हेड – जीएमजे
- डिजिटल पार्टनर:- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










