Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने ‘कमरिया कोका कोला’ ने मचाई तबाही, खूबसूरत हसीना संग किया फ्लर्ट

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ साथ टैलेंटेड एक्टर भी है. इन-दिनों स्टार सावन स्पेशल और रक्षाबंधन सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं. जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अब उनका ‘कमरिया कोका कोला’ सॉन्ग सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है.
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं. उनके फैंस प्यार से उन्हें ट्रेंडिंग स्टार भी कहते हैं. जब भी खेसारी का कोई गाना रिलीज होता है, तो वह कुछ घंटों में ही ट्रेंड करने लगता है और इसपर फैंस रील्स बनाना शुरू कर देते हैं. अब एक्टर का सुपरहिट सॉन्ग ‘कमरिया कोका कोला’ वायरल हो रहा है. इसे बार बार देखा जा रहा है.
‘कमरिया कोका कोला’ फिर से हुआ वायरल
इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव एक लड़की को देखकर फ्लैट हो जाते हैं. फिर क्या था, वह उसकी खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हैं. वह उनके साथ फ्लर्ट भी करते हैं. एक्टर का रोमांटिक अंदाज वाकई में देखने वाला होता है. ‘कमरिया कोका कोला’ गाने को अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं इसे टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
‘कमरिया कोका कोला’ के बारे में
‘कमरिया कोका कोला’ सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने बड़े ही खूबसूरती से गाया है. वहीं संगीत विनय विनायक ने दिया है. यादव राज ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. वहीं जिस महिला संग खेसारी फ्लर्ट कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि नयामत हांडा है. दीपेश.डीजी एल्बम के वीडियो निर्देशक है. ट्रेंडिंग स्टार के फैंस आज भी सॉन्ग को बार बार सुनते हैं और इसकी तारीफ करते हैं. फिलहाल खेसारी लाल यादव ने बैक टू बैक सावन स्पेशल कई गीत रिलीज किए. अब उनका रक्षाबंधन सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










