Khesari Lal Yadav: ‘ई कौन है? नहीं जानता’, ट्रेंडिंग स्टार ने भरे स्टेज शो में काजल राघवानी को पहचाने से किया इंकार

Khesari Lal Yadav talks about breakup with Kajal Raghwani
Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव ने हालिया स्टेज शो में काजल राघवानी को पहचाने से मना कर दिया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘हम मर्दों को प्यार नहीं होता, हमे आदत लगती है.’
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी के हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिल्मों और गानों से ज्यादा अक्सर विवादों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं. कभी पावर स्टार को लेकर झगड़े की वजह से तो कभी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड काजल राघवानी के साथ रिलेशनशिप को लेकर. इसी बीच एक्टर-सिंगर ने कुछ ऐसा कर डाला है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गए हैं. उन्होंने अपने हालिया स्टेज शो के दौरान काजल राघवानी को पहचाने तक से इंकार कर दिया है.
काजल राघवानी को पहचाने से किया मना
खेसारी लाल यादव हाल ही में एक स्टेज शो के लिए पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपनी साल 2019 में आई काजल राघवानी के साथ फिल्म ‘बलम जी लव यू’ को लेकर बातें की. इसी बीच जब ऑडियंस में से कोई एक्ट्रेस का नाम चिल्लाता है, तब खेसारी कहते हैं, ‘ई कौन है? नहीं जानता. बीटा जो लुप्त हो जाए उनका नाम नहीं लेते. जो दिल, दिमाग और समाज से निकल जाए ना वो जिंदा नहीं होते. उसमें (बलम जी लव यू) में एक गाना था कि हर लड़की जो प्यार को सीरियस नहीं लेती है 100 में से 90 धोखा देती है.’
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह
‘खेसारी को प्यार की कमी है?’
ट्रेंडिंग स्टार ने आगे कहा, ‘इस दुनिया में एक चीज हमेशा ध्यान में रखिए. हम मर्दों को प्यार नहीं होता, हमे आदत लगती है. प्यार किसी से भी हो सकता है, लेकिन आदत हर चीज की नहीं लग सकती तो आदत बुरी होती है. प्यार तो आपको दुनिया में हर जगह मिलेगा. खेसारी को प्यार की कमी है? हजारों लड़कियां खेसारी पर मरती हैं, हजारों लड़के खेसारी पर मरते हैं, हजारों परिवार खेसारी पर मरता है. मगर खेसारी को किसी की आदत लग जाती है तो वो हजारों परिवार को भूल जाता है. पर वो आदत ही बुरी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










