खेसारी लाल यादव का ‘अहीर के दिमाग’ हुआ रिलीज, काजल कश्यप के साथ रोमांस ने जीता दिल

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Ahir Ke Dimag
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया रंगदारी गाना अहीर के दिमाग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. गाने में काजल कश्यप के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री और शिल्पी राज की दमदार आवाज फैंस को खूब पसंद आ रही है.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए रंगदारी सॉन्ग ‘अहीर के दिमाग’ से इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं. इस गाने में उनके साथ शिल्पी राज की दमदार आवाज और काजल कश्यप का जबरदस्त अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. देसी स्वैग, दमदार लिरिक्स और हाई-वोल्टेज म्यूजिक से भरपूर यह भोजपुरी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. गाने में खेसारी लाल यादव का रौबदार स्टाइल और रंगदारी वाला अंदाज फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर रहा है.
गाने के पीछे की टीम
भोजपुरी गाना ‘अहीर के दिमाग’ में खेसरी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज से गाने में जान डाल दी है. इस गाने में काजल कश्यप का ग्लैमरस और देसी अंदाज दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है. गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, जो पूरी तरह रंगदारी और देसी स्वैग से भरपूर हैं. वहीं इसका धमाकेदार म्यूजिक कान्हा सिंह ने तैयार किया है, जिसकी बीट्स फैंस को झूमने पर मजबूर कर रही हैं. रिलीज के साथ ही यह भोजपुरी गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है.
गाने को जमकर मिल रहे व्यूज
रिलीज होते ही अहीर के दिमाग ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है. गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यही वजह है कि रिलीज के महज एक घंटे के अंदर इस गाने पर 2.5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस खेसारी लाल यादव के रंगदारी अंदाज और शिल्पी राज की दमदार आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच यह गाना तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह से तलाक की खबरों के बीच छलका ज्योति सिंह का दर्द, बोलीं- समाज बेटियों की खामोशी नहीं सुनता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










