Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया रोमांटिक गाना ‘राजा हमरा से’ रिलीज, ब्लैक लहंगा चोली में आकांक्षा पुरी का कातिलाना लुक

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Raja Hamra Se: खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी एक बार फिर से नये म्यूजिक वीडियो ‘राजा हमरा से’ में देखने को मिल रही है. रिलीज के साथ ही ये गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Raja Hamra Se: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के चाहने वाले उनके नये सॉन्ग के लिए तैयार हो जाए. खेसारी का नया गाना ‘राजा हमरा से’ आज 9 जनवरी को रिलीज हो गया है. सॉन्ग रिलीज से पहले ही चर्चा में था और अब दर्शक इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं. म्यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी स्क्रीन शेयर कर रही है. खेसारी और आकांक्षा की जोड़ी को दर्शक पहले भी साथ में कई सॉन्ग्स में देख चुके हैं. एक बार फिर से उनकी केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना देगी.
खेसारी लाल यादव का गाना ‘राजा हमरा से’ का वीडियो
फैंस से खेसारी लाल ने की ये अपील
खेसारी लाल यादव ने नये सॉन्ग ‘राजा हमरा से’ के रिलीज को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा, तब आप सब तैयार है ना कल सुबह 7:30 में धूम मचाने के लिए. कल आप सबका प्यार आशीर्वाद का इंतजार रहेगा. इतना प्यार दे दीजिएगा कि यूट्यूब हैंग कर जाए.
यहां जानें टीम के बारे में
- गाना: राजा हमारा से
- गायक: खेसरी लाल यादव और शिल्पी राज
- गीतकार: कृष्णा बेदर्दी
- संगीत: आर्या शर्मा
- एक्टर्स: खेसरी लाल यादव और आकांक्षा पुरी
- वीडियो: कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड
- वीडियो निर्देशक: लकी विश्वकर्मा
- कोरियोग्राफर: लकी विश्वकर्मा
- डीओपी: राहुल यादव
- प्रोडक्शन हेड: आकाश विश्वकर्मा
- निर्माता: बंटी यादव
- संगीत लेबल: आराध्या फिल्म्स
- डिजिटल हेड: कुणाल यादव
- डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन
आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अंदाज
नये वीडियो सॉन्ग में आकांक्षा पुरी कभी व्हाइट तो कभी पिंक साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही है. उनकी अदाएं और उनके एक्सप्रेशन सॉन्ग के बोल के साथ फिट बैठ रहे हैं. ब्लैक कलर के लहंगा चोली में वह सबसे ज्यादा हसीन लग रही.
यूजर्स के रिएक्शन
एक मीडिया यूजर ने सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखा, 100 मिलियन गाना जाएगा. एक यूजर ने लिखा, बवाल सॉन्ग है पूरा. एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी इंडस्ट्री के राजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










