Khesari Lal Yadav Kanwar Song: खेसारी लाल यादव के इस बोलबम गीत ने सावन में मचाई सनसनी, ताबड़तोड़ व्यूज के साथ कर रहा ट्रेंड

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Kanwar Song

Khesari Lal Yadav Kanwar Song

Khesari Lal Yadav Kanwar Song: सावन के पावन मौके पर एक से बढ़कर एक सावन स्पेशल और बोलबम गीत रिलीज हो रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इसमें से एक खेसारी लाल यादव का सॉन्ग ‘पूरा दुनिया के बॉस’ है, गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया और यह यूट्यूबर पर ट्रेंड भी कर रहा है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Kanwar Song: सावन का पावन मास शुरु हो गया है और जल्द ही दूसरा सोमवार भी आएगा. ऐसे में भक्तजन बाबा भोलेनाथ को खुश करने के लिए फूल और बेलपत्र चढ़ा रहे हैं. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक सावन स्पेशल सॉन्ग और बोलबम गीत रिलीज कर रहा है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं और ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है. इसी बीच खेसारी लाल यादव का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘पूरा दुनिया के बॉस’ सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. गाने को बार बार सुना जा रहा है.

पूरा दुनिया के बॉस सॉन्ग कर रहा ट्रेंड

खेसारी लाल का भोजपुरी सावन स्पेशल कांवड़ गीत ‘पूरा दुनिया के बॉस’ को टी-सीरीरज भोजपुरी के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. इसमें ट्रेंडिंग स्टार भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं, उनके आगे किसी की भी नहीं चलती है और वो पूरी दुनिया के बॉस हैं. 5 दिन पहले रिलीज हुए इस सॉन्ग को अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोगों का प्यार मिल चुका है और यह यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है.

कावंर भजन पूरा दुनिया के बॉस के बारे में

  • सिंगर – खेसारी लाल यादव, राज नंदिनी सिंह
  • गीत – कृष्णा बेदर्दी
  • संगीत – आर्या शर्मा
  • प्रोजेक्ट मैनेजर टी-सीरीज – सोनू श्रीवास्तव
  • म्यूजिक अरेंजर – क्रक यादव

खेसारी लाल यादव के सॉन्ग के बारे में

खेसारी लाल यादव के इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, ”क्या गाना है… सुनकर ही मजा आ गया… मैं तो पूरे सावन इससे बजाऊंगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधूरा बा… जबरदस्त गाना.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऐसा सुपरहिट सुपरहिट बोलबम सॉन्ग सिर्फ और सिर्फ हमारे ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ही गा सकते हैं.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: सैय्यारा ने इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी चौथी कमाई करने वाली फिल्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola