‘पलंग सागवान के’ में खेसारी-आम्रपाली का रोमांस हुआ सुपरहिट, 700 मिलियन पार व्यूज

Updated:
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल याद, फोटो- यूट्यूब

Khesari Lal Yadav Palang Sagwan Ke: आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘पलंग सागवान के’ यूट्यूब पर जबरदस्त हिट हो गया है. गाने को 700 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Palang Sagwan Ke: भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को दर्शक लंबे समय से पसंद करते आ रहे हैं. दोनों कलाकारों ने कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है और उनकी केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रहती है. खासकर उनका गाना ‘मरून कलर सड़िया’ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुआ है. अब आम्रपाली का एक और भोजपुरी गाना इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ता हुआ नजर आ रहा है. इस बार वह निरहुआ के साथ नहीं, बल्कि खेसारी लाल यादव के साथ नजर आई. दोनों की जोड़ी वाला रोमांटिक गाना ‘पलंग सागवान के’ दर्शकों को इतना पसंद आया कि इसके व्यूज करोड़ों में पहुंच गए.

‘पलंग सागवान के’ ने बटोरी जबरदस्त लोकप्रियता

भोजपुरी गाना ‘पलंग सागवान के’ में आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. गाना ‘पलंग सागवान के’ 2 नवंबर, 2022 को रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 700 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यही वजह है कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में शामिल हो गया है. इस गाने का वीडियो सबसे पहले एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था, जहां इसे 592,468,357 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा यही गाना पीबीआर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर भी जारी किया गया, जहां इसे 209 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है.

गाने का वीडियो

फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का हिस्सा है यह गाना

यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का हिस्सा है. इस गाने को सिंगर इंदु सोनाली और खेसारी लाल ने अपनी आवाज दी है. फिल्म के निर्माता रोशन सिंह थे. फिल्म का हिस्सा खेसारी, आम्रपाली के अलावा रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, रीना रानी, ​​विद्या सिंह, साहब लालधारी, अखिलेश कुमार, बीना पांडे, संतोष पहलवान, दीक्षा, फलक नाज, कोमल सिंह थे.

यह भी पढ़ेंशिल्पी राज का नया देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ रिलीज, माही श्रीवास्तव ने देसी अंदाज से जीता दिल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola