काजल त्रिपाठी की अदाओं से छाया गाना, ‘झुमुकवा राजा तुर दिहले’ 2 मिलियन पार
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Mar 2026 1:43 PM
काजल त्रिपाठी, फोटो- इंस्टाग्राम
Kajal Tripathi Jhumukawa Raja Tur Dihale: काजल त्रिपाठी स्टारर भोजपुरी गाना ‘झुमुकवा राजा तुर दिहले’ फिर से चर्चा में है. वीडियो में काजल अपनी अदाओं का जादू चला रही है.
Kajal Tripathi Jhumukawa Raja Tur Dihale: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में 11 महीने पहले रिलीज हुआ गाना ‘झुमुकवा राजा तुर दिहले’ एक बार फिर चर्चा में आ गया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. काजल त्रिपाठी और जानू यादव की केमिस्ट्री के गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं.दोनों कलाकारों के एक्सप्रेशन और डांस मूव्स के गाने जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं.
‘झुमुकवा राजा तुर दिहले’ का वीडियो देखा?
‘झुमुकवा राजा तुर दिहले’ को किस सिंगर ने गाया है?
‘झुमुकवा राजा तुर दिहले’ गाने को राजनंदनी ने अपनी आवाज दी है और उनका सिंगिंग स्टाइल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. गाने के बोल शुभदायल सोहरत ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक विकाश यादव ने दिया है, जो डांसिंग बीट्स के साथ गाने को और भी एंटरटेनिंग बनाता है. इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, जिसमें खूबसूरत लोकेशन और शानदार शूटिंग देखने को मिलती है. एमके गुप्ता जॉय इसके कोरियोग्राफर है.
टीम के अन्य कलाकारों के नाम
- निर्माता: रत्नाकर कुमार
- गीतकार: शुभदयाल सोहरा
- संगीत: विकाश यादव
- निर्देशक: सुनील बाबा
- डीओपी: गौरव राय और रंजन
- कोरियोग्राफर: एमके गुप्ता जॉय
- संपादक: आलोक गुप्ता
- डीआई: रोहित सिंह
- प्रोडक्शन: पंकज सोनी
- संगीत केवल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर
- म्यूजिक ऑन: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स
यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘पिय ना जवानी’ आउट, सुनीता सिंह की अदाओं ने बढ़ाया क्रेज
यह भी पढ़ें- देसी रोमांस और स्टाइलिश लुक के साथ आया ‘काई कलर साड़ियां’, दामिनी यादव का जलवा
यह भी पढ़ें- आस्था सिंह के ठुमकों से सजा ‘गाल रसगुल्ला’, रिलीज होते ही छाया गाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










