सृष्टि भारती की आवाज में 'कहता कजरवा' ने मचाया धमाल, वीडियो में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

Published by :Anushka Singh
Published at :03 May 2026 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
Kahata Kajarwa New Bhojpuri Song

कहता कजरवा न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो - यूट्यूब

Kahata Kajarwa New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर सृष्टि भारती का नया गाना 'कहता कजरवा' रिलीज हो गया है. आइए आपको गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

विज्ञापन

Kahata Kajarwa New Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत की मशहूर सिंगर सृष्टि भारती का नया गाना ‘कहता कजरवा’ अब दर्शकों के बीच आ चुका है. इस गाने को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. गाने के बोल और धुन इतने प्यारे हैं कि लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

शिवानी सिंह का दिखा ग्लैमरस लुक

इस गाने के वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस शिवानी सिंह नजर आ रही हैं. गाने के सीन में शिवानी सिंह ने अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना लिया है. वह कभी लाल साड़ी में तो कभी ग्रे कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं. शिवानी सिंह के डांस और उनके लुक ने इस गाने को और भी ज्यादा रोमांचक बना दिया है.

पति को बाहर जाने से रोक रही हैं एक्ट्रेस

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस कहती है कि अभी-अभी तो हमारी शादी हुई है और अभी मेरा कोई भी शौक पूरा नहीं हुआ है. वह अपने पति को काम के सिलसिले में बाहर जाने से रोक रही है. वह बड़े प्यार से कहती है कि बाहर मत जाओ, मेरा काजल यही कह रहा है. वह अपने पति को गांव में ही रहकर कोई रोजगार या काम करने की बात करती है ताकि उन्हें अपने पति से दूर न रहना पड़े.

गाने के वीडियो

गाने की शानदार टीम

इस गाने को सृष्टि भारती ने अपनी मीठी आवाज में गाया है. गाने के बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं और संगीत विकास यादव ने दिया है. गाने की शूटिंग संतोष यादव और नवीन वर्मा ने की है, जबकि कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने संभाली है. इस गाने को बेहतरीन तरीके से एडिट किया गया है, जो देखने में काफी शानदार लग रहा है.

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह का गाना ‘लड़ाई ए राजा’ मचा रहा धूम, साड़ी में एक्ट्रेस करिश्मा ने ढाया कहर

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola