शिवानी सिंह का गाना ‘लड़ाई ए राजा’ मचा रहा धूम, साड़ी में एक्ट्रेस करिश्मा ने ढाया कहर
शिवानी सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब
Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया धमाकेदार गाना ‘लड़ाई ए राजा’ रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में करिश्मा और विशाल की जोड़ी ने अपनी नोक-झोंक से सबका दिल जीत लिया है.
Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली सिंगर शिवानी सिंह एक बार फिर अपने नए गाने के साथ वापस आ गई हैं. उनका नया गाना का नाम ‘लड़ाई ए राजा’ है, जिसे वेव म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
वीडियो में दिखी करिश्मा और विशाल की जोड़ी
इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस करिश्मा और एक्टर विशाल एक साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बहुत ही जबरदस्त लग रही है. एक्ट्रेस करिश्मा ने वीडियो में पिंक और मरून रंग की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. पूरे वीडियो में उनके जबरदस्त एक्सप्रेशन और डांस मूव्स दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. वहीं विशाल भी अपने अलग अंदाज और लुक में नजर आए हैं.
क्या है गाने की कहानी?
गाने के वीडियो में पति और पत्नी के बीच की प्यारी लड़ाई को दिखाया गया है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति (विशाल) से शिकायत करती नजर आती हैं. वह कहती हैं कि आप जिधर से भी आते हो, ढंग से बात नहीं करते और सिर्फ मुझे डांटते रहते हो. तकरार के बीच वह अपने पति को प्यार से धमकी देते हुए कहती हैं कि अगर तुम मुझसे इसी तरह लड़ाई करोगे, तो तुम्हें खाना कौन बना कर खिलाएगा. दोनों की यह नोक-झोंक दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.
गाने का वीडियो यहां देखें
गाने की टीम
इस गाने को अपनी सुरीली आवाज शिवानी सिंह ने दी है. गाने के बोल सूरज सिंह ने लिखे हैं और इसका संगीत रेलहन स्टूडियो और प्रकाश सोनी ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है, जिन्होंने पति-पत्नी की इस कहानी को बहुत अच्छे से स्क्रीन पर उतारा है. गाने की डिजिटल मार्केटिंग लोकधुन द्वारा की जा रही है.
यह भी पढ़ें: पति की मीठी बोली पर फिदा हुईं त्रिशकर मधु, नया गाना ‘सौखिनी हवे’ रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








