पति की मीठी बोली पर फिदा हुईं त्रिशकर मधु, नया गाना ‘सौखिनी हवे’ रिलीज
सौखिनी हवे न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजुरी गायिका खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘सौखिनी हवे’ रिलीज हो गया है. वीडियो में त्रिशकर मधु अपनी रंग-बिरंगी साड़ियों में जलवा बिखेर रही हैं.
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री गायिका खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘सौखिनी हवे’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में भोजपुरी की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस त्रिशकर मधु अपनी अदाओं का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं. गाने का फिल्मांकन और म्यूजिक इतना जबरदस्त है कि रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है. गाने के सीन में एक्ट्रेस त्रिशकर अपने पति की तारीफों के पुल बांधती नजर आ रही हैं.
त्रिशकर मधु ने देसी लुक में अपने बलम की तारीफ
गाने के वीडियो में त्रिशकर मधु एक से बढ़कर एक रंग-बिरंगी और खूबसूरत साड़ियों में नजर आ रही हैं. इस गाने में वह अपने पति साहिल झा की जमकर तारीफ कर रही हैं त्रिशकर कहती हैं कि उनके पति सबसे ज्यादा शौकीन हैं. वह अपने बलम की तारीफों के पुल बांधते हुए कभी उनकी मीठी बोली पर फिदा होती हैं, तो कभी उनकी स्मार्टनेस की चर्चा करती हैं.
पति पर प्यार लुटाटी दिखीं एक्ट्रेस
वीडियो में त्रिशकर मधु अपने पति के बालों और उनकी चाल को बिल्कुल किसी हीरो जैसा बता रही हैं.गाने की थीम पूरी तरह से रोमांटिक है, जिसमें यह दिखाया गया है कि उनके पति उनसे बहुत प्यार करते हैं. साहिल झा और त्रिशकर मधु की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री इस गाने में चार चांद लगा रही है. कोरियोग्राफर सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने गाने के स्टेप्स को काफी दिलचस्प बनाया है.
गाने का वीडियो
पूरी टीम की मेहनत
इस गाने के बोल गौतम राय काला नाग ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है. वीडियो का निर्देशन और सिनेमेटोग्राफी पंकज सोनी ने की है, जबकि संपादन प्रशांत कुमार सिंह का है. अनिल कुमार द्वारा निर्मित इस गाने को सरस्वती म्यूजिक के बैनर तले पेश किया गया है.
यह भी पढ़ें: गाना ‘अलग कुछ करी’ का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस के प्यार में डूबे दिखे प्रमोद प्रेमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








