‘चिकन कमर’ में शिल्पी राज की आवाज, आराध्या-संजय की केमिस्ट्री ने जीता दिल
गाना ‘चिकन कमर’, फोटो- यूट्यूब
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘चिकन कमर’ रिलीज होते ही ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में अराध्या और संजय की केमिस्ट्री शानदार है. गाने का वीडियो यहां देखिए.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Chikan Kamar: भोजपुरी संगीत जगत की पॉपुलर गायिका शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने ‘चिकन कमर’ को लेकर चर्चा में हैं. यह गाना मां तारा रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. म्यूजिक वीडियो में अराध्या और संजय की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है. वीडियो में अराध्या ने लॉन्ग स्कर्ट और स्टाइलिश टॉप पहन रखा है, जो गाने के माहौल के साथ पूरी तरह मेल खाता है. वहीं संजय कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस गाने को और भी दिलचस्प बनाती है.
गाने के बारे में
‘चिकन कमर’ गाने के बोल रिजवान ने लिखे हैं. वहीं संगीत प्रियांशु गुप्ता ने दिया है. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है. रंग-बिरंगे सेट और डांस मूव्स दर्शकों को बांधे रखते हैं. अन्य टीम मेंबर्स के बारे में जानें-
- डीओपी:-गौरव राय
- कोरियोग्राफर:- घायल अमन
- निर्देशक:-राजेश गुप्ता
- विशेष धन्यवाद :-अभय पांडे
- प्रोजेक्ट हेड:- राजकुमार सिंह (राजू)
- निर्माता :- अनंत कुमार
- लेबल/कंपनी:- मां तारा रिकॉर्ड्स प्रा. लिमिटेड
‘चिकन कमर’ का वीडियो
इस गाने ने भी खींचा दर्शकों का ध्यान
25 अप्रैल को शिल्पी राज का गाना ‘ननदिया खेलनी’ रिलीज हुआ था. गाने के वीडियो में रानी जी, सोना सिंह और सौम्या पांडे ने एक साथ काम किया है. तीनों वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही है और उनकी केमेस्ट्री भी जच रही है. एक्टर श्रवण पाल वीडियो में तीनों के साथ रोमांस कर रहे हैं. इस गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं. संगीत जय गुरु देवा का है. वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जबकि एडिटिंग का काम अंगद पाल ने संभाला है. रोहित सिंह ने डीआई किया है.
यह भी पढ़ें- खुशी कक्कड़ का नया रंगदारी सॉन्ग ‘बिगहा के बिगहा 2.0’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










