गोल्डी यादव का गाना 'गरम मसाला' आउट, काजल की खूबसूरती ने बनाया फैंस को दीवाना

गोल्डी यादव न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो - यूट्यूब
Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया गाना 'गरम मसाला' रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. आइए आपको बताते हैं गाने की पूरी डिटेल्स.
Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत की दुनिया में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर गोल्डी यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका नया गाना ‘गरम मसाला’ वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. गाने के बोल बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं और इसका संगीत प्रकाश सोनी (रेलहन स्टूडियो) ने तैयार किया है. वहीं वीडियो में एक्ट्रेस काजल केसरी अपनी खूबसूरती और जबरदस्त अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रही हैं.
गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं काजल केसरी
इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल केसरी नजर आ रही हैं. सीन में उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. काजल केसरी के डांस मूव्स और उनके एक्सप्रेशन ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं. वीडियो में एक्ट्रेस अपने ऑन-स्क्रीन पति और पूरे ससुराल वालों की तारीफों के पुल बांधती नजर आ रही हैं. वह गाने के जरिए एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों का जिक्र करती हैं, जो सुनने में काफी अच्छा लगता है. इसके साथ ही काजल और उनके पति के बीच प्यारा रोमांस भी देखने को मिलता है. दोनें की यह केमिस्ट्री गाने को और भी ज्यादा मजेदार और दिलचस्प बना देती है.
गाने का वीडियो
गाने की पूरी टीम
गाने के बोल बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं, जो सुनने में काफी मजेदार और बोलचाल की भाषा के करीब हैं. वहीं प्रकाश सोनी ने गाने में जान फूंकने वाला संगीत दिया है. वीडियो का निर्देशन गोविंद प्रजापति ने बखूबी किया है, जिन्होंने काजल केसरी और उनकी टीम के साथ मिलकर एक बेहतरीन विजुअल अनुभव तैयार किया है. यह गाना वेव म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ है और इसकी डिजिटल मार्केटिंग की जिम्मेदारी लोकधुन संभाल रही है.


यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘दिल ऐके के देम’ रिलीज, पिंक ड्रेस में सपना चौहान का छाया जलवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










