गोल्डी यादव का नया लोकगीत ‘लेजी सइयां’ रिलीज, इशिका टोरिया की अदाओं से नहीं बच पाएंगे फैंस

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Apr 2026 3:46 PM

विज्ञापन

एक्ट्रेस इशिका टोरिया, फोटो- यूट्यूब

Goldi Yadav Lazy Saiyan Song: गोल्डी यादव और इशिका टोरिया का नया लोकगीत ‘लेजी सइयां’ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इशिका के लुक्स और डांस को देखकर दर्शक उनके फैन हो जाएंगे.

विज्ञापन

Goldi Yadav Lazy Saiyan Song: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने फैंस के लिए एक नया लोकगीत ‘लेजी सइयां’ लाया है. इसे सिंगर गोल्डी यादव ने ने अपनी आवाज दी है. इस गाने के वीडियो में अपनी अदाओं से एक्ट्रेस इशिका टोरिया सभी का दिल जीत रही हैं. वीडियो में इशिका ने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई है, जो अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ती. एथनिक आउटफिट में उनका लुक और भी खूबसूरत लग रहा है.

‘लेजी सइयां’ का वीडियो आपने देखा?

टीम की जानकारी

इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है. वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं. डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है. इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है.

गोल्डी यादव ने सॉन्ग को लेकर क्या कहा?

इस लोकगीत के निर्माता हैं रत्नाकर कुमार, जिनका कहना है कि उनकी कोशिश हमेशा ऐसा कंटेंट बनाना है जो भोजपुरी संस्कृति से जुड़ा हो और उसे ग्लोबल लेवल पर दिखाया जा सके. उन्होंने आगे कहा कि इस गाने में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस इशिका टोरिया की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना न केवल संगीत के शौकीनों के लिए है, बल्कि उन सभी के लिए है जो क्वालिटी से भरपूर गाना देखना पसंद करते हैं. इसकी मधुर तान, सुंदर विजुअल्स और इशिका टोरिया की कातिलाना मुस्कान आपके दिन को रोशन कर देगी.’ जबकि एक्ट्रेस इशिका ने कहा कि दर्शकों जो प्यार ‘लेजी सइयां’ को दे रहे हैं, उसके लिए मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी.’

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग ‘कमर में दागी’ इंटरनेट पर छाया, सोना डे की ग्लैमरस एंट्री ने बढ़ाया क्रेज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola