Goldi Yadav New Bhojpuri Song Hathiyar: रिलीज होते ही छाया गोल्डी यादव का ‘हथियार’, खूबसूरत पत्नी से डिमांड करते दिखे विकाश राव
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Jan 2026 7:50 PM
गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना हथियार, फोटो- यूट्यूब
Goldi Yadav New Bhojpuri Song Hathiyar: विकाश राव और गोल्डी यादव की आवाज की शानदार आवाज में 'हथियार' सॉन्ग रिलीज हो गया है. जानिए गाने की मजेदार कहानी, दमदार डांस और फैंस के जबरदस्त रिएक्शन की डिटेल्स.
Goldi Yadav New Bhojpuri Song Hathiyar: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है. गोल्डी यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘हथियार’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने को विकाश राव और गोल्डी यादव ने अपनी दमदार आवाज दी है, जो इसे और भी खास बना देती है. ऐसे में आइए इसकी डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें म्यूजिक वीडियो-
‘हथियार’ गाने की खासियत
गाने के वीडियो में कहानी बड़े ही मजेदार अंदाज में दिखाई गई है. विकास राव अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी से शिकायत करते नजर आते हैं कि शादी के समय उन्हें कुछ नहीं मिला, सिवाय एक साली और साले के. इस पर उनकी पत्नी, गोल्डी यादव की आवाज में, प्यार भरे अंदाज में जवाब देती हैं कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि वह रंगदार हैं, तो वह मायके से एक हथियार जरूर लेकर आतीं.
वीडियो में दोनों के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री और एनर्जी से भरपूर डांस मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. एक्ट्रेस का डार्क ब्लू साड़ी वाला लुक भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. गाने के बीट्स, म्यूजिक और बोल इसे बार-बार सुनने लायक बनाते हैं.
यूजर्स को कैसा लगा गाना?
रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फैंस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई इसे ‘फुल बवाल’ बता रहा है तो कोई ‘सुपरहिट सॉन्ग’ कहकर रिएक्ट कर रहा है. कमेंट सेक्शन में फायर और रेड हार्ट इमोजी की भरमार देखने को मिल रही है.
कई यूजर्स ने गोल्डी यादव की दमदार आवाज और विकाश राव के एनर्जी से भरपूर डांस की खास तौर पर तारीफ की है. वहीं, कुछ फैंस का कहना है कि गाने के बीट्स और मजेदार बोल इसे बार-बार सुनने लायक बनाते हैं.
गाने की टीम
- सिंगर: विकाश राव, गोल्डी यादव
- लिरिसिस्ट: मिथिलेश राव
- म्यूजिक डायरेक्टर: विकाश रोशन
- वीडियो डायरेक्टर: कैमरामैन पंकज
- प्रोड्यूसर: सोनिया कुमारी, संजय कुमार साव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










