अपडेटेड बिहारन के ठुमकों ने बढ़ाया क्रेज, ‘काहें ननदी के’ गाना हुआ रिलीज

Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Mar 2026 11:33 AM

विज्ञापन

अपडेटेड बिहारन का नया सॉन्ग ‘काहें ननदी के’, फोटो- यूट्यूब

Goldi Yadav Kahe Nanadi Ke: गोल्डी यादव की आवाज और अपडेटेड बिहारन के डांस ने ‘काहें ननदी के’ सॉन्ग को खास बना दिया है. सॉन्ग 31 मार्च को रिलीज हु है. गाने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Goldi Yadav Kahe Nanadi Ke: वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने दर्शकों के लिए नया लोकगीत ‘काहें ननदी के’ रिलीज किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने का निर्माण भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है. गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है.

ननद-भौजाई की नोकझोंक पर आधारित है गाना

‘काहें ननदी के’ गाने की खास बात इसकी कहानी है, जो हर घर की आम लेकिन दिलचस्प ननद-भौजाई की नोकझोंक को दिखाती है. गाने में दिखाया गया है कि भाभी के सजने-संवरने और उसके स्टाइल को देखकर ननद नाराज हो जाती है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार शुरू हो जाती है. वीडियो में एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन ने अपने देसी अंदाज और जबरदस्त डांस से गाने को और खास बना दिया है. उनके एक्सप्रेशन और ठुमके दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

टीम के बारे में जानें यहां

इस गाने के बोल गीतकार गौतम राय ने लिखे हैं. वहीं संगीतकार विक्की वॉक्स ने इसमें ऐसा म्यूजिक दिया है. वीडियो का निर्देशन डायरेक्टर रवि पंडित ने किया है. कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता ने डांस को खास अंदाज दिया है. एडिटिंग दीपक पंडित और डीआई रोहित सिंह ने संभाली है.

कलाकारों ने दर्शकों को कहा धन्यवाद

सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है और इसे गाते समय उन्हें खास अनुभव हुआ. उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्यार की वजह से ही गाना इतना सफल हुआ है. वहीं एक्ट्रेस अपडेटेड बिहारन ने भी अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने निर्माता रत्नाकर कुमार का आभार जताया और कहा कि इस गाने में काम करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा. साथ ही उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग ‘कमर में दागी’ इंटरनेट पर छाया, सोना डे की ग्लैमरस एंट्री ने बढ़ाया क्रेज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन