निरहुआ-आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘फसल’ हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं पूरी मूवी
भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Nirahua Bhojpuri New Movie Fasal: भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है. इसमें दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी किसानों के संघर्ष और उनकी जिंदगी की सच्चाई को दिखाती है.
Nirahua Bhojpuri New Movie Fasal: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फसल’ अब दर्शकों के लिए उपलब्ध हो चुकी है. यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है. रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास बात यह है कि कहानी किसानों की जिंदगी और उनके किसानों को करीब से दिखाती है.
भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ की कहानी
फिल्म में निरहुआ एक ऐसे किसान की भूमिका में नजर आते हैं जो अपनी जमीन और खेती से गहरा लगाव रखता है. वह हर मुश्किल के बावजूद अपनी फसल और परिवार को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करता है. दूसरी ओर आम्रपाली दुबे ने किसान की पत्नी का किरदार निभाया है, जो अपने परिवार के साथ हर कठिन समय में मजबूती से खड़ी रहती है. दोनों कलाकारों की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में पसंद की जा चुकी है और इस फिल्म में भी उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद कर रही है.
किसानों के संघर्ष की कहानी
फिल्म की कहानी पूरी तरह भारतीय किसानों की जिंदगी पर आधारित है. इसमें खेती से जुड़ी चुनौतियों, मेहनत और उनके दर्द को भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है. निर्देशक पराग पाटिल ने ग्रामीण जीवन की सच्चाई को बड़े सरल तरीके से पर्दे पर उतारने की कोशिश की है. फिल्म में खलनायक के रूप में संजय पांडे और विनित विशाल ने दमदार एक्टिंग किया है. इनके अलावा अयाज खान, अरुणा गिरी, जय सिंह, शिवेश तिवारी, राकेश त्रिपाठी, उजैर खान और चाइल्ड आर्टिस्ट त्रिशा सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म से जुड़े अहम लोग
यह फिल्म श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाई गई है. इसके निर्माता प्रेम राय हैं. कहानी पराग पाटिल ने लिखी है, जबकि पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी और पराग पाटिल ने मिलकर तैयार किए हैं. गीतकार अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव कवि, विमल बावरा और विजय चौहान ने गीत लिखे हैं. वहीं संगीत ओम झा और आर्या शर्मा ने दिया है. गानों को आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत और शिल्पी राज जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है.
यह भी पढ़ें– ‘पलंग सागवान के’ में खेसारी-आम्रपाली का रोमांस हुआ सुपरहिट, 700 मिलियन पार व्यूज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










