Cycle Wali Didi Trailer: ‘साईकिल वाली दीदी’ का इमोशनल ट्रेलर आउट, शादी के बाद बीमार पति की सेवा करती दिखी आम्रपाली दुबे

Updated:
विज्ञापन
Cycle Wali Didi Trailer

‘साईकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर आउट, फोटो- इंस्टाग्राम

Cycle Wali Didi Trailer: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की नई फिल्म साईकिल वाली दीदी का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म में आम्रपाली एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी शादी के बाद बदल जाती है.

विज्ञापन

Cycle Wali Didi Trailer: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की नई फिल्म साईकिल वाली दीदी के ट्रेलर का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फाइनली फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म में आम्रपाली ने ऐसी महिला का किरदार निभाया है जिसकी जिंदगी शादी के बाद संघर्षों से भर जाती है. जहां नई शादी से खुशियों की उम्मीद की जाती है, वहीं इस किरदार को शुरुआत से ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ट्रेलर पर मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. हालांकि फिल्म के रिलीज डेट के बारे में अभी जानकारी नहीं आई है.

साईकिल वाली दीदी का ट्रेलर

आम्रपाली दुबे की लेटेस्ट फिल्म साईकिल वाली दीदी का ट्रेलर बीफोरयू भोजपुरी पर रिलीज हुआ है. बीफोरयू ने इंस्टाग्राम पर इसके ट्रेलर की जानकारी देते हुए लिखा, ‘भोजपुरी फिल्म ‘साईकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, बीफोरयू यूट्यूब चैनल पर. जाकर देखें और अपना प्यार बनाए रखें.’ ट्रेलर में दिखाया गया कि फिल्म में एक्ट्रेस ऐसी महिला का रोल निभा रही है, जिसकी जिंदगी में शादी के बाद बहुत सारी मुश्किलें आती है. वह हार नहीं मानती और सबका डटकर सामना करती है. वह अपने बीमार पति की देखभाल करती है. दवाईयों का खर्च निकालने के लिए वह टीचर बनती है. हालांकि स्कूल जब वह जाती है तब उन्हें वहां पर शिक्षा व्यवस्था भी खराब मिलती है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वह समाज की उम्मीदों और हालातों से जूझते हुए अपने आत्मसम्मान और हक के लिए लड़ाई लड़ती है.

यूजर्स के रिएक्शन

फिल्म साईकिल वाली दीदी का डायरेक्शन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है. जबकि इसे संदीप सिंह और नीलाभ तिवारी ने प्रोड्यूस किया है. ट्रेलर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, भोजपुरी फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत बढ़िया हो गया है. एक यूजर ने लिखा, मूवी में रुला ही दिया दीदी आपने.

यह भी पढ़ें- Aamrapali Dubey: क्या सचमुच पवन सिंह से डरती हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जो उन्हें बुरा कहता है तो वह उन्हें जानता नहीं

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola