Bigg Boss 19: कौन है भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी, पवन सिंह-खेसारी लाल संग उड़ाया है गर्दा, निरहुआ के भाई संग है अफेयर की चर्चा

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :24 Aug 2025 8:39 PM
विज्ञापन
Who is Bhojpuri actress Neelam Giri works with Pawan Singh Khesari Lal yadav

कौन है भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी

Bigg Boss 19: बिग बॉस में कई बार ऐसा हुआ है, जब भोजपुरी कलाकारों ने एंट्री ली है और अपनी सादगी से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. 19वें सीजन में भी कुछ ऐसा ही होगा, क्योंकि नीलम गिरी धमाकेदार एंट्री ले चुकी है. आइये जानते हैं उनके पर्सनल लाइफ के बारे में

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस अपने 19वें सीजन के साथ वापस आ गया है और फैंस की एक्साइटमेंट ओवर द टॉप पर है. दर्शक हॉटस्टार और कलर्स पर नए सीजन का मजा ले सकते हैं. पॉपुलर रियालिटी शो की होस्टिंग एक बार फिर सलमान खान के कंधे पर ही है. उनका और कंटेस्टेंट्स का आमना सामना देखना वाकई में जबरदस्त होगा. भोजपुरी इंडस्ट्री की अदाकारा नीलम गिरी शो का हिस्सा बनी है. आइये जानते हैं उनके बारे में.

नीलम गिरी कौन हैं?

भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा चेहरों में से एक, नीलम गिरी, बिग बॉस 19 में भोजपुरी का तड़का लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अपनी आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे लोकप्रिय सितारों के साथ काम कर चुकी है.

नीलम गिरी का फैमिली बैकग्राउंड

3 सितंबर 1995 को पश्चिम बंगाल में जन्मी नीलम गिरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उनका फैमिली बैकग्राउंड साधारण है और उनके पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं. एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से स्टारडम हासिल किया है.

इन फिल्मों में धमाल मचा चुकी है नीलम गिरी

29 वर्षीय नीलम को सबसे पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने “धनिया हमार नया बड़ी हो” से पॉपुलैरिटी मिली, जो बहुत हिट हुआ और उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और आखिरकार उन्होंने 2021 में फिल्म बाबुल से अभिनय की शुरुआत की. मीडिया रिपोर्ट्स में अक्सर नीलम गिरी का नाम भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ जोड़ा जाता रहा है. हालांकि स्टार्स ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है.

यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 के फ्लॉप होने पर विंदू दारा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोग दूसरों को नीचा दिखाने….

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola