Chand Chakor: भोजपुरी वेब सीरीज 'चांद चकोर' देखी है आपने, अगर नहीं तो इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं आप
बॉलीवुड और हॉलीवुड वेब सीरीज तो आपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी देखी होगी, लेकिन क्या कभी भोजपुरी सीरीज के बारे में सुना है. अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर फुल ऑन एंटरटेनमेंट मिलेगा.
आजकल ओटीटी का जमाना है. लोग अब थिएटर्स में न जाकर फैमिली के साथ घर पर ही बैठकर फिल्में एंजॉय करते हैं. हॉलीवुड के बाद अब बॉलीवुड और टॉलीवुड भी ओटीटी पर धूम मचा रहा हैं. ओटीटी के आने से जीवन बड़ा ही आसान हो गया है और साथ ही साथ लोगों के पैसे भी बच रहे हैं. इसमें अब हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है. भोजपुरी स्टार्स ने भी ओटीटी के मैदान में एंट्री मार दी है और अपनी परफॉर्मेस से लोगों के दिलों को बखूबी जीत रही हैं. यही वजह है कि भोजपुरी के लिए एक के बाद एक नए-नए ओटीटी प्लेटफार्म भी आ रहे हैं. ऐसे में फिल्म निर्माता रमेंद्र कुमार साहनी ने एक बेहद ही खास स्टोरी को दर्शाते हुए एक शानदार वेब सीरीज “चांद चकोर ” बनाया है. आइए जानते हैं क्या है ये वेब सीरीज और इसे आप कहां देख सकते हैं.
भोजपुरी वेब सीरीज है चांद चकोर
चांद चकोर नामक ये सीरीज एक रोमांटिक वेब सीरीज है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इस सीरीज में लीड रोल में मनोज के राव और स्मृति कश्यप मौजूद हैं. इसका ट्रेलर 1 नवंबर को आया था, जिसके बाद 10 नवंबर को इसे एवीएन फिल्म्स नामक ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया था. सीरीज बिहार के दर्शकों के लिए बेहद ही खास होने वाला है, क्योकि इसकी पूरी शूटिंग बिहार के हाजीपुर इलाके में की गई है. फिल्म निर्माता ने बेहद ही खूबसूरती से बिहार की सुंदरता और कल्चर को इस सीरीज द्वारा ऑडियंस को दिखाया है.
क्या है वेब सीरीज की कहानी
इस कहानी की मुख्य स्टोरीलाइन हरी नाम के लड़के पर आधारित है जिसका रोल मनोज के राव ने निभाया है. इस कहानी में हरी नाम के लड़के को अपनी ही गांव की एक लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन समाज को इन दोनों का प्यार स्वीकार नहीं होता. प्यार इतना गहरा होता है कि लाख मुश्किलों के बाद भी ये एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते और एक साथ समाज, परिवार से डटकर मुकाबला करते हैं. जिसके बाद हैप्पी एंडिंग होती है.
वेब सीरीज के डायरेक्टर ने कही थी ये बात
वेब सीरीज के डायरेक्टर रमेंद्र कुमार साहनी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ये कहानी बिहार के दो प्रेमियों के ऊपर आधारित है, इसलिए उन्होंने इस चीज को और असली दिखाने के लिए सीरीज की शूटिंग बिहार में ही की और बिहार के कलाकारों को भी मौका दिया. उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया.
सीरिज के पोस्टर पर जमकर हुई चर्चा
इस सीरीज के पोस्टर में हीरो और हीरोइन एक दूसरे को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं. जब पोस्टर आया था, तभी से फैंस इसे देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे. सीरीज में लीड एक्टर्स के अलावा मनोहर तेली, सत्यम, रौशन आर्या, पिंकी सिंह, सर्विंद्र कुमार, यादव विकास राज जैसे उम्दा कलाकार भी मौजूद हैं. फिलहाल इसका पहला सीजन आया है, जिसमें कुल 5 एपिसोड हैं और जानकारियों के अनुसार दूसरा सीजन भी जल्द ही आने वाला है.
पवन सिंह ने की थी वेब सीरीज की शुरुआत
भोजपुरी इंडस्ट्री में वेब सीरीज की शुरुआत पावरस्टर पवन सिंह ने की थी. उनकी वेब सीरीज “प्रपंच” एक शानदार एक्शन सीरीज थी. ये 8 एपिसोड की दमदार सीरीज 17 अप्रैल 2022 को चौपाल नामक ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी. इसमें पवन सिंह के दमदार एक्शन के लोक दीवाने हो गए थे और तबसे अब तक भोजपुरी में भी वेब सीरीज का क्रेज आ गया है. तब से ले कर अब तक पवन सिंह, निरहुआ, खेसारी लाल यादव जैसे कई बड़े कलाकार वेब सीरीज के दुनिया में एंट्री मार चुके हैं.
रिपोर्ट- पुष्पाजंलि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










