इस वजह से निरहुआ कभी ससुराल नहीं जाते! दिलचस्प है ये किस्सा

Updated at : 31 Aug 2020 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
इस वजह से निरहुआ कभी ससुराल नहीं जाते! दिलचस्प है ये किस्सा

Bhojpuri Superstar Nirahua : दिनेश लाल यादव (Dinesh lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी इंडस्‍ट्री के जाने-माने सितारे हैं. निरहुआ के भोजपुरी फिल्‍मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं. उनके गाने इंटरनेट पर आते ही छा जाते है. वहीं, उनकी जबरदस्‍त फैन फ्लोविंग भी है. लेकिन क्या आप जानते है शादी के बाद वो कभी ससुराल नहीं गए. इसकी वजह भी निरहुआ ने बताई थी.

एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने ससुराल से जुड़ा ये किस्सा बताया था. निरहुआ ने कहा था, वे आज तक अपनी ससुराल इसलिए नहीं गए क्योंकि उनके गांव में माना जाता था कि अगर किसी लड़के की शादी हो गई और वो ससुराल बार-बार जा रहा है तो लोग मजा लेने लगते थे. निरहुआ ने बताया कि उनके पिता जी और दादा जी भी कभी अपने ससुराल नहीं गए थे. यह परंपरा ही बन गई थी और यही वजह रही कि इस परंपरा का उन्होंने भी पालन किया.

उन्होंने एक और किस्सा सुनाया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मंशा देवी को भी अच्छा नहीं लगता कि मैं ससुराल जाऊं. वे बताते हैं कि उनसे पहले जिस शख्स से मेरी पत्नी की शादी होने वाली थी वो एक बार ससुराल चला गया था जिसके बाद शादी ही टूट गई थी.

Also Read: Khesari Lal New Bhojpuri Song : खेसारी का नया गाना Red Lipstick मचा रहा धूम, देखें जबरदस्त VIDEO

बता दें कि 2008 में बतौर मुख्य किरदार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की पहली फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इसके बाद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी. जिसमें निरहुआ हिंदुस्तानी के तीन स्वीकल शामिल हैं. साथ ही पटना से पाकिस्तान, बम-बम बोल रहा है, काशी और बॉर्डर जैसी हिट फिल्में की.

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. ‘निरहुआ’ को ‘जुबली स्टार’ के नाम से भी फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता है. दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ 2012 में बिग बॉस के सीजन छह में भी हिस्सा ले चुके हैं. आज उनकी किस्मत के सितारे बुलंदी पर हैं.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola