Khesari Lal New Bhojpuri Song : खेसारी का नया गाना Red Lipstick मचा रहा धूम, देखें जबरदस्त VIDEO

Updated at : 22 Aug 2020 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Khesari Lal New Bhojpuri Song : खेसारी का नया गाना Red Lipstick मचा रहा धूम, देखें जबरदस्त VIDEO

Khesari lal yadav Bhojpuri new song Red Lipstick : भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) अपनी फिल्‍मों और गानों के लिए जाने जाते हैं. खेसारी लाल के गाने आते ही यूट्यूब पर छा जाते है. हाल ही में खेसारी लाल का नया गाना 'रेड लिपस्टिक' (Red Lipstick) रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. अब तक इस गाने पर 4,568,338 व्यूज आ गए है.

विज्ञापन

Khesari lal yadav Bhojpuri new song Red Lipstick : भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) अपनी फिल्‍मों और गानों के लिए जाने जाते हैं. खेसारी लाल के गाने आते ही यूट्यूब पर छा जाते है. हाल ही में खेसारी लाल का नया गाना ‘रेड लिपस्टिक’ (Red Lipstick) रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. अब तक इस गाने पर 4,568,338 व्यूज आ गए है.

खेसारी लाल यादव के भोजपुरी सॉन्ग ‘रेड लिपस्टिक’ को स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं, जबकि आर्या शर्मा ने इसका म्यूजिक दिया है. गाने को खेसारी लाल यादव के अलावा खुशबू तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है.

‘रेड लिपस्टिक’ गाने में खेसारी नये अंदाज में दिख रहे है. वहीं, इनका ये नया लुक फैंस को खूब पसन्द आ रहा है. बता दें कि इससे पहले भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव ने ‘सरकार चलइले बा’ गाने को खेसारीलाल म्‍यूजिक वर्ल्‍ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था. इस गाने को खेसारीलाल ने गाया है. उनके साथ इस गाने में अंजली भारती की आवाज भी है. गाने के लिरिक्‍स पवन पांडेय ने लिखे है और म्‍यूजिक शंकर सिंह का है.

Also Read: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने शेयर की ये तसवीर, तो फैंस बोले- इतनी शिद्दत…

बता दें कि, खेसारी लाल ने फिल्‍म ‘साजन चले ससुराल’ से भोजपुरी फिल्‍मों में इंट्री की थी. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें 11 हजार रुपये मिले थे. उनकी यह फिल्‍म सिल्‍वर जुबली साबित हुई. इसके बाद उन्‍हें ढेरों फिल्‍मों के ऑफर्स मिलने लगे. खेसारी लाल की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक उनकी फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वे अबतक लगभग 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं.

खेसारी लाल यादव को असली लोकप्रियता उनके एल्‍बम ‘बोल बम’ के गाने ‘काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी’ से मिला था. इसके बाद तो उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज खेसारी भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola