ePaper

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने शेयर की ये तसवीर, तो फैंस बोले- इतनी शिद्दत...

Updated at : 17 Aug 2020 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने शेयर की ये तसवीर, तो फैंस बोले- इतनी शिद्दत...

Bhojpuri Actress Monalisa bold photo: टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) आये दिन अपनी तसवीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक रोमांटिक तसवीर शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी. अब उनकी एक और तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी हॉट लग रही है.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa bold photo: टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) आये दिन अपनी तसवीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक रोमांटिक तसवीर शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी. अब उनकी एक और तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी हॉट लग रही है.

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की, जिसमें वो काफी बोल्ड और ग्‍लैमरस नजर आ रही है. तसवीर में वो ओपन हेयर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और उन्होंने ब्लू कलर का जैकेट और डेनिम शॉर्ट्स पहना हुआ है. उनकी यह तस्वीर देखते ही देखते काफी पॉपुलर हो गई है. हालांकि एक्ट्रेस की ये फोटो लेटेस्ट नहीं है, लेकिन फिर भी लोगों को उनका ये लुक बेहद पसन्द आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CDVer-7FT74/

तसवीर देख एक फैन ने लिखा, मेरा दिल भी कितना पागल है, ये प्यार तो तुमसे करता है. एक ने लिखा, वाह क्या स्माइल है. एक अन्य यूजर ने लिखा, इतनी शिद्दत से तुम्हें पाने की कोशिश कर रहे है. इससे पहले मोनालिसा की एक और तसवीर वायरल हुई थी. इस तसवीर को शेयर करते हुए लिखा था, क्‍योंकि हर तसवीर कुछ कहती है… इस तसवीर पर लोगों ने खूब कमेंट भी किया था. एक यूजर ने लिखा था- वह बहुत खूबसूरत मोना मैम. एक और यूजर ने लिखा था- आप कहानी नहीं किताब हो.

मोनालिसा की अपने पति विक्रांत के साथ एक तसवीर शेयर की थी. इस ब्‍लैक एंड व्‍हाइट तसवीर में मोनालिसा पति विक्रांत संग रोमांटिक पोज देती नजर आ रही थी. इस तसवीर को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्‍शन में लिखा था,’ प्‍यार को महसूस करो.’

https://www.instagram.com/p/CD3_zujlfCQ/

गौरतलब है कि मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी. मोनालिसा इस शो की सेलीब्रिटी कंटेंस्‍टेंट थीं. अभिनेत्री ने हिंदी और भोजपुरी के अलावा बंगाली और कन्‍नड़ फिल्‍मों में भी काम किया है.

Also Read: Bhojpuri Song : भोजपुरी सुपरस्‍टार निरहुआ संग मोनालिसा ने ‘सजना मोरे सजना’ गाने पर लगाये ठुमके, देखें VIDEO

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola