Bhojpuri Song : भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ संग मोनालिसा ने 'सजना मोरे सजना' गाने पर लगाये ठुमके, देखें VIDEO

Bhojpuri Song : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. इन दिनों निरहुआ औऱ मोनालिसा का एक शानदार गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जबरदस्त डांस करते दिख रहे है. इस गाने का नाम है 'सजना मोरे सजना'. इस गाने पर निरहुआ और मोनालिसा धांसू डांस कर रहे है.
Bhojpuri Song : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. इन दिनों निरहुआ औऱ मोनालिसा का एक शानदार गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जबरदस्त डांस करते दिख रहे है. इस गाने का नाम है ‘सजना मोरे सजना’. इस गाने पर निरहुआ और मोनालिसा धांसू डांस कर रहे है.
भोजपुरी गाना ‘सजना मोरे सजना’ यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. ये गाना निरहुआ और मोनालिसा की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘बीवी नं 1’ का है. इस फिल्म के सारे गाने सुपरहिट है, लेकिन इस गाने को खासा पसन्द किया जा रहा है. इस गाने में मोनालिसा निरहुआ संग रोमांस कर रही है.
इस भोजपुरी गाने को अब तक हजारों लोगों द्वारा देखा गया है और हर दिन इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है. इस गाने को सिंगर कल्पना और आलोक ने गाया है. इस संगीत राजेश रजनीश द्वारा तैयार किया गया है. इस गीत को प्यारे लाल यादव द्वारा लिखे गए हैं. बता दें कि निरहुआ और मोनालिसा की जोड़ी को दर्शक बड़े पर्दे पर देखना खूब पसंद करते हैं.
बता दें कि इस साल निरहुआ की कई भोजपुरी फिल्में आने वाली हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी सभी तरह के काम बंद हैं. इसी क्रम में फिल्मों की शूटिंग भी बंद. वहीं, ‘निरहुआ’ लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्म को भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे प्रोड्यूस करने वाली हैं. भोजपुरी अभिनेता ने खुद एक वेबसाइट से बातचीत में इसका खुलासा किया था.
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 3 मिलियन से अधिक है. मोनालिसा इंस्टाग्राम पर अपने बोल्ड फोटो और वीडियो पोस्ट कर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. मोनालिसा फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं.
Posted By: Divya keshri
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




