Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘गईल जबसे मिल के’ ने काटा गदर, स्वाति पांडे के प्यार में गिरफ्तार हुए ट्रेंडिंग स्टार

खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘गईल जबसे मिल के’ फोटो- यूट्यूब
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया सॉन्ग ”गईल जबसे मिल के” रिलीज हो गया है. इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. वीडियो में एक्टर स्वाति पांडे के प्यार में गिरफ्तार नजर आ रहे हैं.
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के वायरल सेंसेशन खेसारी लाल यादव किसी न किसी वजह से अक्सर ट्रेंड में बने रहते हैं. एक्टर सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही चर्चा में नहीं रहते, बल्कि अपने सुपरहिट सॉन्ग की वजह से भी छाए रहते हैं. उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में चले जाते हैं और फैंस इसपर भरभर कर रील्स बनाते हैं. हाल ही में सावन के मौके पर एक्टर के कई बोलबम और कावड़ गीत आए, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया. इसी बीच अब एक्टर का नया एल्बम धूम मचा रहा है.
खेसारी लाल यादव के नए सॉन्ग ”गईल जबसे मिल के” ने मचाया धमाल
खेसारी लाल यादव के नए सॉन्ग का नाम ”गईल जबसे मिल के” है. इसमें एक्टर स्वाति पांडे के प्यार में गिरफ्तार नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं, ‘जबसे तू गईल मिलके… हम हो गईनी बिना दिल के.’ वीडियो में दोनों रोमांस के साथ धमाकेदार डांस भी कर रहे हैं. भोजपुरी स्टार का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
”गईल जबसे मिल के” के बारे में
”गईल जबसे मिल के” गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है और वीडियो में भोजपुरी एक्टर के साथ स्वाति पांडे धिड़कती हुई नजर आ रही है. इसके संगीत आशीष वर्मा ने लिखे हैं. वहीं गीत के बोल कृष्णा बेदर्दी की ओर से दिया गया है. केआरके यादव नए सॉन्ग के संगीतकार है. निर्देशक और कोरियोग्राफर, लक्की विश्वकर्मा है. फैंस सॉन्ग को सुनकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”इस धांसू गाने को किसी फिल्म में होना चाहिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जैसे बालीवुड का महानायक अमिताभ बच्चन है वैसे ही भोजपुरी सिनेमा का महानायक खेसारी भैया है.”
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नए मेहमान की हुई एंट्री, असित कुमार मोदी ने दया भाभी की वापस की कामना की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










