Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के प्यार में डूबी काजल राघवानी, फिर वायरल हुआ ‘भईनी हम बावरिया तोहार’, पार किए 13M व्यूज

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का पुराना भोजपुरी गाना ‘भईनी हम बावरिया तोहार’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाने को 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं, जो आज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं. इसी बीच इन दोनों का एक पुराना रोमांटिक गाना एक बार फिर इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है.
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का सुपरहिट गाना ‘भईनी हम बावरिया तोहार’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है. यूट्यूब पर इस गाने को अब खबर लिखे जाने तक 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स देते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
‘भईनी हम बावरिया तोहार’ में खेसारी के प्यार में डूबी काजल राघवानी
गाने में काजल राघवानी, खेसारी लाल यादव के प्यार में पूरी तरह डूबी नजर आती हैं. कभी खेतों में उनके लिए खाना लेकर जाना, तो कभी प्यार से उन्हें खिलाते हुए अपने दिल का इजहार करना, हर सीन रोमांस से भरपूर है. वहीं, खेसारी भी काजल पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते और दोनों के बीच पानी में फिल्माए गए रोमांटिक सीन फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं.
गाने की खासियत
इस गाने की मिठास को और बढ़ाती है कल्पना पटवारी की सुरीली आवाज, जबकि इसके खूबसूरत बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं. ‘भईनी हम बावरिया तोहार’ साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ का गाना है. फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और बाद में इसे 2018 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया.
कहानी, म्यूजिक और खास तौर पर काजल–खेसारी की केमिस्ट्री ने इस फिल्म को खास बना दिया था. आज भी दर्शक इस फिल्म और इसके गानों को उतने ही प्यार से देखते हैं. अच्छी बात यह है कि ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










