Bhojpuri Song: ‘ड्रम में राजा…’ भोजपुरी इंडस्ट्री ने साहिल-मुस्कान केस पर बनाया गाना, तो इंटरनेट पर यूजर्स ने लगा दी फटकार
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Apr 2025 1:13 PM
Bhojpuri Song Drum Me Raja
Bhojpuri Song: यूट्यूब पर हाल ही में एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल 'ड्रम में राजा' है. यह गाना मेरठ हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान पर बनाया गया है. गाने को आवाज गोल्डी यादव ने दी है. अब इसे सुनने के बाद यूजर्स काफी निराश हैं और सोशल मीडिया पर इन्हें फटकार लगा रहे हैं.
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री अक्सर ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक नया कंटेंट निकाल ही देते हैं. कुछ वक्त पहले महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा पर कुछ गाने बनाये गए थे, जिसे यूट्यूब पर खूब व्यूज मिले. इस बीच अब इंडस्ट्री ने एक नया अजीबोगरीब गाना रिलीज किया है, जो पूर्व मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला पर आधारित है. इस गाने का टाइटल ‘ड्रम में राजा’ है, जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, इस गाने को लोगों की सराहना नहीं, बल्कि फटकार मिल रही है.
मेरठ हत्याकांड पर आधारित ‘ड्रम में राजा’
यूट्यूब पर Born Music Bhojpuri नाम के एक चैनल ने 6 अप्रैल 2025 को एक नया म्यूजिक वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल ‘ड्रम में राजा’ है. इस भोजपुरी गाने को गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है. इस गाने के वीडियो में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा नजर आ रहे हैं. वहीं, गाने के बोल राजकुमार प्रियदर्शी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं. जबकि, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर संदीप राज हैं. खबर लिखे जाने तक इस गाने ने 74,024 व्यू से अधिक व्यूज बटोर लिए हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया इंडाग्राम और फेसबुक हैंडल पर भी इसे खूब शेयर किया जा रहा है.
गाने को सुन यूजर्स ने लगाई क्लास
गाने की वीडियो के बैकग्राउंड में कई नीले ड्रम दिखाई दे रहे हैं. साथ ही वीडियो में पारुल, गौरव को धमकी देते हुए गा रही हैं कि अगर उसने उनके नाम पर दाग लगाया तो वह उन्हें ड्रम में कंस देंगी। अब इस गाने को सुनकर यूजर्स का गुस्सा फुट पड़ा है. एक यूजर ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘थोड़ा सोच समझकर बनाया करो कोई गाना, सोचो उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, सौरभ राजपूत का अपमान करने वाले ये लोग, क्या इन्हें शर्म नहीं आती? अगर वो इनके परिवार से है तो क्या होगा? क्या उन पर कोई कार्रवाई हुई?’ एक अन्य यूजर ने कहा, एक इंसान की मौत से पैसे कमाने का ये तरीका बेहद गलत है. मालूम हो कि यह गाना ट्रेंड में तब आया जब इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी ने इसपर रील्स बनाया.
यह भी पढ़े: Bojpuri Song: पवन सिंह का धमाकेदार कमबैक, ‘बबुआन’ गाने ने जीता लाखों दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










