Bhojpuri: सावन में हो रही भोजपुरी गीतों की बारिश! ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ में माही श्रीवास्तव ने महादेव से मांगा सपनों जैसा वर
Published by : Shreya Sharma Updated At : 27 Aug 2025 9:26 AM
Bhojpuri
Bhojpuri: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए खुशखबरी! शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी का 2025 का पहला बोलबम गाना ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ रिलीज हो चुका है. सावन शुरू होने से पहले ही यह गीत भोले भक्तों के बीच धमाल मचा रहा है.
Bhojpuri: सावन का महीना आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बोलबम गीतों की बहार शुरू हो गई है. इस साल 2025 में भी कई नए बोलबम गाने रिलीज होने लगे हैं. इसी कड़ी में सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया बोलबम गाना ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ रिलीज हो गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और रिलीज होते ही इसने फैंस के दिलों में जगह बना ली है.
अपने मन जैसा दूल्हा चाहती है माही
गाने में माही श्रीवास्तव भोलेनाथ के बड़े मंदिर में पूजा करती दिख रही हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि माही भोले बाबा से अपने लिए बिल्कुल सपने जैसा दूल्हा मांग रही हैं. वो शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोलेनाथ से दुआ करती हैं कि उन्हें वैसा ही दूल्हा मिले जैसा वो चाहती हैं. गाने के बोल काफी प्यारे हैं और शिल्पी राज की आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं. सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ये गाना उन्होंने बहुत दिल से गाया है और इसे गाते वक्त उन्हें अलग ही अनुभव हुआ. वहीं माही श्रीवास्तव ने भी कहा कि भोले बाबा की महिमा ही कुछ ऐसी है कि उनसे जो भी मांगा जाता है, वो पूरा जरूर होता है.
यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है गाना
माही को इस गाने को शूट करने में बहुत मजा आया और वो चाहती हैं कि उनके फैन्स इस गाने को खूब पसंद करें. ‘दूल्हा दिहा अपने जइसन’ गाने के निर्माता वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के रत्नाकर कुमार हैं. इस खूबसूरत बोलबम गीत को विजय चौहान ने लिखा है जबकि इसका संगीत अजय सिंह एजे ने तैयार किया है. सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है और 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ेगा. ऐसे में ये गाना भोले भक्तों के लिए बिल्कुल सही तोहफा साबित हो रहा है. भोजपुरी बोलबम गीतों के शौकीनों के लिए शिल्पी-माही की जोड़ी का ये नया गीत खास तोहफे से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: प्रवेश लाल के नए रोमांटिक गाने में छलका पत्नी का दर्द, ‘हम बारिश बन के आ जाईब’ में दिखा प्यार का संगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










