Bhojpuri Sawan Song: सावन में खेसारी लाल का ये गाना सुना आपने, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Sawan Song Coca Cola Bolbam

Bhojpuri Sawan Song Coca Cola Bolbam

Bhojpuri Sawan Song: सावन आते ही भोजपुरी गानों की धूम मच जाती है. खेसारी लाल यादव का पुराना गाना कोका कोला बोलबम एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. रानी के साथ नजर आ रहे खेसारी का यह सॉन्ग शिल्पी राज ने भी गाया है. अब तक इस गाने पर करोड़ों व्यूज आ चुके हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Sawan Song: सावन का महीना आते ही हर तरफ भोजपुरी सावन के गीत सुनाए देने लगते हैं. भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का एक गाना है, जो इन दिनों फिर से सुना जा रहा है. खेसारी का गाना ‘कोका कोला बोलबम’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सावन आते ही ये गाना एक बार फिर से दर्शकों की पसंद बन गया है. सॉन्ग में खेसारी के साथ एक्ट्रेस रानी नजर आ रही है. सॉन्ग को खेसारी के साथ शिल्पी राज ने गाया है. सॉन्ग पर अब तक कितने व्यूज आ गए हैं, आपको बताते हैं.

देवघर जाने के लिए खेसारी लाल यादव की ऑनस्क्रीन पत्नी जिद्द पर अड़ी

‘कोका कोला बोलबम’ सॉन्ग को Gannayak Films ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया था. सॉन्ग तीन साल पुराना है और अब तक इसपर 56 मिलियन व्यूज आ गए है और ये बढ़ रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि खेसारी लाल यादव को उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी सावन पर देवघर चलने के लिए कहती है. हालांकि खेसारी के पास पैसे नहीं होते और वह इस वजह से जाने से मना कर देते हैं. ऐसे में उनकी वाइफ उनसे नाराज हो जाती है. उनकी पत्नी कहती है कि भोले बाबा उनके सपने में बार- बार आकर उन्हें देवघर बुला रहे हैं. खेसारी उन्हें समझाते हैं कि उनके पास पैसे नहीं है.

यूजर्स के कमेंट्स

भोजपुरी गाना ‘कोका कोला बोलबम’ पर यूजर्स के खूब सारे कमेंट्स है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, गाना बहुत अच्छा है. एक यूजर ने लिखा, सॉन्ग पुराना है लेकिन अहसास नहीं. एक यूजर ने लिखा, 2025 में कौम-कौन ये गाना सुन रहा. एक यूजर ने लिखा, खेसारी भैया आपकी आवाज में जादू है. एक यूजर ने लिखा, खेसारी भैया के सामने कोई नहीं टिक पाएगा. एक यूजर ने लिखा, सावन का ये गाना बहुत अच्छा है.

यह भी पढ़ेंMaalik Movie: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola