ePaper

Bhojpuri: पवन सिंह का ‘राधे राधे’ बना यूट्यूब सेंसेशन, काजल राघवानी संग दिखा धमाकेदार अंदाज

Updated at : 10 Aug 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri

Bhojpuri

Bhojpuri: जन्माष्टमी से पहले पवन सिंह, काजल राघवानी और अंजना सिंह का भक्ति से भरपूर गाना ‘राधे राधे’ सोशल मीडिया पर फिर से ट्रेंड में आ गया है. यह गीत मटकी फोड़ की मस्ती, कान्हा की महिमा और रंग-बिरंगे उत्सव के माहौल को शानदार तरीके से पेश करता है.

विज्ञापन

Bhojpuri: जन्माष्टमी 2025 का उत्सव करीब आ रहा है और पूरे देश में श्रीकृष्ण भक्ति का रंग चढ़ने लगा है. इस साल 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी, लेकिन मंदिरों और गलियों में इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं. कहीं झांकियों और मंदिरों की सजावट हो रही है, तो कहीं लोग त्योहार के लिए खरीदारी में जुटे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जन्माष्टमी स्पेशल गानों की खोज तेज हो गई है, ताकि लोग त्योहार के दिन अपनी प्लेलिस्ट को खास बना सकें. इसी कड़ी में पवन सिंह और काजल राघवानी का एक पुराना लेकिन बेहद प्यारा गाना ‘राधे राधे’ फिर से चर्चा में है. 

मटकी फोड़ उत्सव की तैयारी में लगे है पवन 

करीब 5 साल पहले रिलीज हुआ यह गाना एक बार फिर ट्रेंडिंग लिस्ट में लौट आया है और जन्माष्टमी के मौके पर लोगों की पहली पसंद बन रहा है. इसे WWR Hamar Bhojpuriya नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और अब फिर से तेजी से व्यूज बटोर रहा है. ‘राधे राधे’ गाना पूरी तरह कृष्ण भक्ति की भावना से भरा है. इसमें पवन सिंह, काजल राघवानी और अंजना सिंह मटकी फोड़ उत्सव की तैयारी करते नजर आते हैं. गाने में रंग-बिरंगे कपड़े, झूमते-गाते लोग और चारों तरफ भक्ति और उत्सव का माहौल इसे जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट बनाता है. 

क्यों है यह जन्माष्टमी के लिए खास?

भोजपुरी संगीत में त्योहारों का अलग ही स्थान है और ‘राधे राधे’ इस परंपरा का शानदार उदाहरण है. यह गाना हर उस शख्स की प्लेलिस्ट में होना चाहिए जो जन्माष्टमी के दिन मटकी फोड़, कीर्तन और भजन का आनंद लेना चाहता है. इसकी धुन और बोल इतने जोशीले हैं कि यह किसी भी समारोह में माहौल को जीवंत कर सकते हैं. हालांकि यह गाना नया नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया की ताकत ने इसे फिर से लोगों के बीच पहुंचा दिया है. त्योहार के मौसम में जब लोग स्पेशल गाने खोजते हैं, तो ‘राधे राधे’ एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: टूटे-बिखरे रिश्तों को जोड़ेगी ‘रेशम की डोर’, जय यादव-रिंकू घोष की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: राधा-कृष्ण के प्रेम में रंगा पवन सिंह का ‘कान्हा तू किसका दीवाना’ भजन, आपने देखा क्या?

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola