ePaper

Bhojpuri: पत्नी के साथ प्यार भरे अंदाज में दिखे खेसारी लाल यादव, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Updated at : 09 Jun 2025 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri

Bhojpuri

Bhojpuri: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस विडियो को देखने के बाद फैंस खेसारी की जमकर तारीफ कर रहे है और उनपर प्यार लुटा रहे है.

विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. बड़े पर्दे पर उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की है, जिसमें उन्होंने आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और रानी चटर्जी जैसी एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर किया है. फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया हैं. लेकिन रियल लाइफ में उनकी वाइफ चंदा देवी के साथ उनका प्यार अब पहली बार खुलकर सामने आया है.

पत्नी के साथ कोजी अंदाज में दिखे खेसारी 

हाल ही में खेसारी लाल यादव के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी चंदा के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में खेसारी अपनी पत्नी के साथ कोजी अंदाज में मस्ती करते दिख रहे हैं. वीडियो का कैप्शन में लिखा, “नींद नहीं आती रे” और इस पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया है. वीडियो के लास्ट में खेसारी अपनी पत्नी चंदा और अपनेे बेटे के साथ नजर आ रहे हैं. पहली बार अपने फेवरेट स्टार को पत्नी के साथ इतने प्यार भरे अंदाज में देखकर फैंस बेहद खुश हैं. 

पत्नी के लिए बड़ी एक्ट्रेसेज को भी कर सकते है मना 

इस वीडियो की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, “भौजी के साथ पहली बार देखे खेसारी भइया, क्या बात है.” तो दूसरे फैन ने कहा, “आपकी जोड़ी बहुत प्यारी लगती है.” आपको बता दें, खेसारी ने 2006 में चंदा देवी से शादी की थी, जब वे खुद भी एक आम इंसान थे. दूध बेचने से लेकर स्टार बनने तक के सफर में चंदा हमेशा उनके साथ रहीं. ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी खेसारी ने बताया था कि वे अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और अगर कोई बड़ी एक्ट्रेस उन्हें प्रपोज भी करे, तो भी वे मना कर देंगे. 

ये भी पढ़ें: Sonali Bendre ने सलमान खान के साथ हुए दोस्ती पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरे लिए न्यूयॉर्क के दो…’

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: निरहुआ-आम्रपाली की सुपरहिट फिल्म का चौथा पार्ट हुआ रिलीज, जानें कहां मिलेगी फिल्म

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola