ePaper

Bhojpuri: काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव की खोली पोल? धोखा खाए प्रेमिका बन निकाली दिल की भड़ास

Updated at : 25 May 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri

Bhojpuri

Bhojpuri: कुछ दिनों पहले ही काजल राघवानी का नया गाना ‘लईका चाहीं डिफेंडर वाला’ रिलीज हुआ था. इसके बाद काजल राघवानी ने एक और गाना रिलीज कर दिया, जिसे सुनने के बाद सभी फैंस इसे खेसारी लाल यादव से कनेक्ट कर रहे है. फैंस का कहना है कि काजल ने इस गाने को खेसारी के लिए किया है.

विज्ञापन

Bhojpuri: काजल राघवानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है. कुछ दिनों पहले ही काजल का गाना ‘लईका चाहीं डिफेंडर वाला’ रिलीज हुआ था, जिसके हिट होने के बाद अब उन्होंने एक और गाना रिलीज किया है. इस गाने में काजल राघवानी का गांव का देहाती लुक देखने को मिल रहा है, जिसमें वह एक धोखा खाए प्रेमिका के रूप में नजर आ रही है. उनके इस गाने और बोल को सभी फैंस खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ रहे है. 

भैंस चराने वाले लड़के ने काजल को दिया धोखा 

काजल राघवानी का नया गाना ‘भईस चरवा रे भईस चरवा’ आज यानी 25 मई को लियो भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. यह गाना एक गांव के प्यार को दिखाता है, जिसमें काजल राघवानी एक भैंस चराने वाले लड़के के प्यार में पड़ती है. लेकिन बाद में उन्हें पता चलता है कि वह उन्हें धोखा देता है. प्यार में धोखा खाई प्रेमिका के दिल की बात को यह गाना बयां करता है. काजल राघवानी इस गाने में गांव के लुक में नजर आती है. साथ ही इस गाने के पोस्टर को पोस्ट करते हुए काजल ने एक बहुत बड़ा कैप्शन भी लिखा है. 

काजल राघवानी ने कैप्शन में लिखी ये बात 

काजल राघवानी ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘हर हर महादेव, हैलो फ्रेंड्स कल एक नया गाना आ रहा है और कृपया करके इसे किसी से न जोड़ें पहले भी कहा था और अभी भी कह रही हूं, बाकि सबकी अपनी अपनी सोच है और कुछ चंद लोगों की प्रॉब्लम्स, मैं कुछ नहीं कर सकती इसमें. बाकी गाने को सुनिए, एन्जॉय करिए मनोरंजन के लिए बना है और लियो भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर ये सॉन्ग आ रहा है. आप लोग इस गाने को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दें.’

किसने गाया है गाना?

आपको बता दें, इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवर्शी और शिल्पी राज ने गाया है. गाने के बोल सुमित सिंह और इसके म्यूजिक को कन्हैया सिंह ने तैयार किया है. तुषार केसरवानी ने इस गाने को डायरेक्ट किया है और अनुज मौर्या ने गाने के डांस मूव्स को कोरियोग्राफ किया है. 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: एक्ट्रेस श्वेता महारा को लगता है पवन सिंह से डर, कहा- ‘वो इस तरह के इंसान…’

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola