Bhojpuri Film Tv Wali Biwi: आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म 'टीवी वाली बीवी' का फर्स्ट लुक रिलीज, टीवी फ्रेम में इतराते आईं नजर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Sep 2025 1:16 PM

विज्ञापन

आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म टीवी वाली बीवी का फर्स्ट लुक, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Film Tv Wali Biwi: आम्रपाली दुबे नई फिल्म 'टीवी वाली बीवी' के नए पोस्टर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. फैंस का कहना है कि ‘टीवी वाली बीवी’ भी उनकी बाकी फिल्मों की तरह ब्लॉकबस्टर साबित होगी.

विज्ञापन

Bhojpuri Film Tv Wali Biwi: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे अपनी शानदार अदाकारी और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर हैं. उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस बीच नवरात्रि के मौके पर आम्रपाली ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर रिलीज कर एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. फिल्म का टाइटल ‘टीवी वाली बीवी’ है. आइए इसके डिटेल्स बताते हैं.

‘टीवी वाली बीवी’ का पोस्टर आया सामने

आम्रपाली दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म ‘टीवी वाली बीवी’ का फर्स्ट लुक शेयर किया. पोस्टर में आम्रपाली टीवी के बड़े से फ्रेम के अंदर बैठी दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके ऑनस्क्रीन पति उस टीवी को अपने कंधे पर उठाए हुए नजर आ रहे हैं. यह पोस्टर देखने के बाद ही फैंस के बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

फिल्म की टीम और डायरेक्शन

  • निर्देशक: इश्तियाक शेख बंटी
  • निर्माता: संदीप सिंह, पंकज तिवारी और चंद्रभानु रमन
  • कहानी: अरविंद तिवारी

डायरेक्टर इश्तियाक शेख बंटी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नवरात्रि के शुभ मौके पर हमारी फिल्म टीवी वाली बीवी का पहला लुक आपके साथ शेयर कर रहा हूं.”

आम्रपाली की फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ अभी भी चर्चा में

सिर्फ 10 दिन पहले आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘साइकिल वाली दीदी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. इस फिल्म में आम्रपाली एक संविदा शिक्षिका के किरदार में हैं, जो गांव के बच्चों को पढ़ाने के लिए रोज साइकिल से दूर के स्कूल जाती हैं.

फिल्म की कहानी समाज की सच्चाई को सामने लाती है, जहां गांव में किसी महिला का साइकिल चलाना मान-सम्मान के खिलाफ माना जाता है. बावजूद इसके, आम्रपाली का किरदार बच्चों की शिक्षा के लिए पूरे गांव से लड़ाई करता नजर आता है.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav New Song Mai Ke Jhulanwa: खेसारी लाल यादव का देवी गीत ‘माई के झुलनवा’ रिलीज, नवरात्रि पर भक्तिमय हुए फैंस

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola