Bhojpuri Film: एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने शुरू की 'यूपी वाली बिहार वाली' फिल्म की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया मुहूर्त की तस्वीरें

रानी चटर्जी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
Bhojpuri Film: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी नई फिल्म ‘यूपी वाली बिहार वाली’ का ऐलान कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. जिसमें संजय पांडे, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत समेत कई कलाकार नजर आएंगे.
Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री रानी चटर्जी एक बार फिर नए अंदाज में पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. हाल ही में रानी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘यूपी वाली बिहार वाली’ के मुहूर्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. इन तस्वीरों में रानी बेहद खुश नजर आ रही हैं और फैंस उनके इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं. फिल्म के टाइटल ‘यूपी वाली बिहार वाली’ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें उत्तर प्रदेश और बिहार की बहुओं के बीच मजेदार तकरार और नोकझोंक देखने को मिलेगी.
फिल्म की टीम और स्टारकास्ट
रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन लिखा, “गणपति बप्पा मोरया, न्यू फिल्म मुहूर्त डे! IVY & B4U भोजपुरी और श्री आध्या एंटरटेनमेंट प्रस्तुत ‘यूपी वाली बिहार वाली’.” बता दें, फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं और कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है. वहीं फिल्म में रानी के साथ भोजपुरी के कई मशहूर चेहरे नजर आएंगे, जिनमें संजय पांडे, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान शामिल हैं.
नए अंदाज में दिखेंगी रानी
रानी चटर्जी ने दो दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था और अब इस नई फिल्म की घोषणा करके उन्होंने अपने फैंस को एक शानदार तोहफा दे दिया है. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट पर लगातार शुभकामनाएं और बधाइयों की बाढ़ आ गई है. रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने दमदार अभिनय और जोशीले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वह हर बार दर्शकों को कुछ नया दिखाने की कोशिश करती हैं. इस बार भी ‘यूपी वाली बिहार वाली’ में उनका बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




