Bhojpuri Film: ससुराल वालों से परेशान हुईं रानी चटर्जी, पति से बोलीं 'मायके के टिकट कटा दी पिया', ट्रेलर रिलीज
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Mar 2025 5:37 PM
Rani Chatterjee Maike Ke Ticket Kata di Piya Movie Trailer released
Bhojpuri Film: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की नई फिल्म 'मायके के टिकट कटा दी पिया' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसे b4u के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.
Bhojpuri Film: महिलाओं को जब भी ससुराल, पति या बच्चों से तनाव महसूस होता है, तब वह अपने नैहर यानी मायके को याद करती हैं. लेकिन जब उसी रास्ते को कई जिम्मेदारियों की वजह से तय करना मुश्किल हो जाता है, तब शुरू होता है एंटरटेनमेंट. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी जिम्मेदारियां की आगामी फिल्म ‘मायके के टिकट कटा दी पिया’ में दिखाया जा रहा है. आज 7 मार्च को इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. ऐसे में आइए इसपर एक नजर डालते हैं.
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:
मायके के टिकट कटा दी पिया का मजेदार ट्रेलर
रानी चटर्जी की फिल्म ‘मायके के टिकट कटा दी पिया’ का ट्रेलर b4u के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने ससुराल से मायके जाने की तैयारी करती हैं, लेकिन उसके लिए वहां तक का रास्ता आसान नहीं होता है. कभी सास की बीमारी, तो कभी ट्रेन का रद्द होना तो कभी अचानक ननद-ननदोई और मेहमानों का आगमन, इस तरह पूरा साल निकल जाता है और हर बार प्लान फेल हो जाता है. यहां तक की मेहमानों को भागने के लिए वह चुड़ैल का रूप भी रखती है. इसके बाद किसी तरह उसका भाई लेने आता है, तब जाकर वह अपने मायके पहुंचती है, लेकिन यहां वह आराम करने के जिस ख्याल से जाती है सब चकनाचूर हो जाता है और हालात ऐसे बनते हैं कि उसे दो ही दिन में ससुराल वापस जाने की तैयारी करनी पड़ती है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
फिल्म की स्टार कास्ट
मायके के टिकट कटा दी पिया फिल्म में रानी चटर्जी के अलावा लाडो मधेसिअ, शुभी शर्मा, कंचन शशि, रिंकू भर्ती, प्रेम दुबे, संतोष श्रीवास्तव, स्वीटी सिंह और प्रकाश जैस जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










