Bhojpuri Devi Geet: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे का देवी गीत ‘माई आ गईली’ रिलीज, नवरात्रि में भक्ति का रंग बिखेरेगा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Sep 2025 5:40 PM
रितेश पांडे नवरात्री भोजपुरी गीत, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Devi Geet: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे का देवी गीत ‘माई आ गईली’ नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ. गाने में उनकी जोड़ी काजल केशरी संग दिख रही है.
Bhojpuri Devi Geet: देशभर में 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है. इस खास मौके पर भोजपुरी संगीत जगत भी भक्तिमय माहौल से रंगा हुआ है. हर साल की तरह इस बार भी कई नए-नए देवी गीत रिलीज हो रहे हैं. इन्हीं में से एक है मशहूर गायक रितेश पांडे का नया भक्ति गीत ‘माई आ गईली’, जो 18 सितंबर को रिलीज हुआ. यह इस साल का रितेश पांडे का पहला देवी गीत है. ऐसे में आइए बताते हैं इसकी डिटेल्स.
‘माई आ गईली’ गाने की खासियत
‘माई आ गईली’ गाने में वह पूरी तरह से मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. रिलीज से पहले इस गाने की झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. इसके कैप्शन में उन्होंने फैंस से आशीर्वाद और प्यार बनाए रखने की अपील भी की थी.
‘माई आ गईली’ को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. गाने में रितेश पांडे के साथ एक्ट्रेस काजल केशरी भी नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी वीडियो में काफी अच्छी लग रही है. भक्तिमय बोल और आकर्षक म्यूजिक की वजह से यह गीत नवरात्रि में श्रोताओं को खासा पसंद आने वाला है.
‘माई आ गईली’ गाने की टीम
इस गीत के बोल और म्यूजिक धर्मेंद्र चंचल ने दिए हैं, वीडियो निर्देशन सोनू वर्मा ने किया है और कोरियोग्राफी रौशन यादव ने संभाली है. गाने की प्रस्तुति और इसमें मौजूद भक्तिमय वाइब इसे नवरात्रि के दौरान श्रोताओं के लिए खास बना देती है.
रितेश पांडे का पिछला गाना
भोजपुरी संगीत के स्टार रितेश पांडे पहले भी ‘हैलो कौन’ और ‘लंदन से लाएंगे’ जैसे सुपरहिट गाने दे चुके हैं. उनका पिछला गाना ‘हैलो बेबी’ 15 सितंबर को रिलीज हुआ था, जिसमें उनके साथ श्वेता शर्मा नजर आई थीं. यह गाना वीवाईआरएल भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर आया और रोमांटिक व मजेदार अंदाज की वजह से दर्शकों को खूब भाया.
यह भी पढ़े: Bhojpuri Song Maai ke Aarti Utaare: पवन सिंह की आवाज में फिर गूंजा ‘माई के आरती उतारे’, नवरात्री से पहले मचा रहा तबाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










