Bhojpuri Chhath Song: नहाय-खाय से पारण तक, चार दिन पूरे विधि-विधान से आम्रपाली ने किया निरहुआ संग 'छठ व्रत', यूट्यूब पर छाया नया भक्ति गीत

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Oct 2025 1:28 PM

विज्ञापन

भोजपुरी छठ गीत 2025, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Chhath Song: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का नया छठ गीत ‘छठ व्रत’ यूट्यूब पर छा गया है. नहाय-खाय से पारण तक की पूरी पूजा विधि दिखाते इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया. देखिए गाने की कहानी और टीम डिटेल्स.

विज्ञापन

Bhojpuri Chhath Song: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं. दोनों का नया भक्ति गीत ‘छठ व्रत’ रविवार की सुबह यूट्यूब पर रिलीज हुआ और रिलीज होते ही वायरल हो गया. इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ को पारंपरिक तरीके से नहाय-खाय से लेकर पारण तक छठ पूजा की सभी रस्में निभाते दिखाया गया है. दोनों की केमिस्ट्री और भावनाओं से भरा अभिनय देखकर फैंस कमेंट बॉक्स में लगातार “जय छठी मैया” लिख रहे हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘छठ व्रत’ गाने की कहानी

‘छठ व्रत’ की कहानी एक ऐसे जोड़े की है, जिनकी गोद सूनी है. एक दिन आम्रपाली अपने ससुराल में ननद की गोदभराई में जाती है, जहां लोग उसे ताने मारते हैं. लेकिन जब ननद की जान पर बन आती है, आम्रपाली पूरी श्रद्धा से छठ व्रत रखती है. उसकी आस्था और व्रत के प्रभाव से ननद और बच्चा दोनों सुरक्षित हो जाते हैं. इस इमोशनल कहानी ने दर्शकों की आंखें नम कर दी हैं.

गाने की टीम

  • गायन: कल्पना पटोवारी, सुघम सिंह
  • संगीत: साजन मिश्रा
  • गीत: धरम हिंदुस्तानी
  • कलाकार: दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, हर्षित पांडे, सृष्टि पाठक, दिव्या सिंह

छठ पर्व 2025 की तारीखें

इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर (शनिवार) से शुरू होकर 28 अक्टूबर (मंगलवार) तक मनाई जाएगी. यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है. इस मौके पर भोजपुरी, मगही और मैथिली में कई भक्तिमय गीतों की धुन गूंजेगी, जिनमें ‘छठ व्रत’ अब सबसे आगे है.

क्या आप इस दिवाली और छठ पर भक्ति मूड में हैं? तो अपनी प्लेलिस्ट में ‘छठ व्रत’ जरूर जोड़ें और छठी मैया के जयकारे लगाएं.

Bhojpuri Chhath Puja Song: सोलह श्रृंगार करके पति निरहुआ के लिए आम्रपाली दुबे ने रखा छठ का पहला व्रत, कहा- ‘पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया’

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola