Bhojpuri Chhath Puja Song: सोलह श्रृंगार करके पति निरहुआ के लिए आम्रपाली दुबे ने रखा छठ का पहला व्रत, कहा- 'पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Oct 2025 1:44 PM

विज्ञापन

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का छठ गीत पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Chhath Puja Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ का 6 साल पुराना छठ गीत ‘पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया’ यूट्यूब पर फिर वायरल हो रहा है. जानें गाने की खासियत, कलाकारों की केमिस्ट्री और नए छठ गीत की अपडेट.

विज्ञापन

Bhojpuri Chhath Puja Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर सुर्खियों में है. इनका छह साल पुराना (2019) छठ गीत ‘पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया’ फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ से एक बार फिर यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है.

इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ को पारंपरिक अंदाज में छठ पूजा की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने एक बार फैंस का दिल जीत लिया है. ऐसे में अगर आप भी इस छठ एक दमदार भोजपुरी गीतों की प्लेलिस्ट तैयार करना चाहते हैं, तो आइए आपको इस गाने की डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया’ गीत की खासियत और व्यूज

गाने के वीडियो की शुरुआत में यह जोड़ी छठ पूजा की तैयारियों में व्यस्त नजर आती है, जबकि दूसरे हिस्से में निरहुआ पर गुंडों का हमला होता है और आम्रपाली भावुक होकर छठ का व्रत जारी रखती हैं. गाने को अब खबर लिखे जाने तक 59 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह दोबारा से तेजी से वायरल हो रहा है. यह खूबसूरत ट्रैक कल्पना ने गाया है, इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत मधुकर आनंद ने दिया है. गाने का निर्माण सोनू खत्री ने किया है और इसे पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज किया गया था.

खास बात यह है कि बहुत जल्द निरहुआ और आम्रपाली का एक नया छठ गीत रिलीज होने वाला है. हालांकि, इसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

इस साल कब मनाया जायेगा छठ?

छठ पूजा उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो सूर्य देव और उनकी पत्नी उषा (छठी मैया) को समर्पित है. यह पर्व इस वर्ष शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 से मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा. इस अवसर पर भोजपुरी, मगही और मैथिली में कई भक्ति गीत सुनने को मिलते हैं, जिनमें ‘पहिले पहिले बानी कईले छठी मईया’ एक बार फिर सबसे ऊपर है.

बता दें कि यह गीत दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा के इसी टाइटल से मशहूर गीत से प्रेरित है.

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Film: रानी चटर्जी ने बदले की आग में थामा त्रिशूल, ‘गैंगस्टर इन बिहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, फुल-ऑन एक्शन मोड में दिखीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola