Bhojpuri: गुलाबी साड़ी में छाईं आस्था सिंह, नया गाना ‘दुल्हा बनाईब’ रील से मचा धमाल, फैंस कर रहे तारीफों की बारिश
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Nov 2025 5:48 PM

Bhojpuri: आस्था सिंह का नया रील वीडियो ‘दुल्हा बनाईब’ तेजी से वायरल हो रहा है. गुलाबी साड़ी में एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस दिल हार बैठे. गाने की पूरी डिटेल जानें.
Astha Singh Video: भोजपुरी फिल्मों की ग्लैमरस और पॉपुलर एक्ट्रेस आस्था सिंह एक बार फिर अपने नए गाने और रील वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. अपनी खूबसूरती, कातिल अदाओं और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर आस्था अक्सर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और आए दिन नए गानों पर रील्स शेयर कर फैंस का दिल जीतती रहती हैं.
इस बीच उनका नया रील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘दुल्हा बनाईब’ पर कमाल का एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं. ऐसे में आइए आपको इस रील वीडियो की डिटेल और खासियत बताते हैं.
यहां देखें रील वीडियो-
आस्था सिंह की अदाएं देख फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो में गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहने आस्था की अदाएं देख फैंस लगातार हार्ट और फायर इमोजी के साथ तारीफों की बौछार कर रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए आस्था ने मजेदार कैप्शन लिखा, “इस वीडियो का वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है.”
ऑरिजिनल वीडियो की पूरी टीम
गाने ‘दुल्हा बनाईब’ के ऑरिजिनल वीडियो में आस्था के साथ भोजपुरी सिंगर-एक्टर अंकुश राजा नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद प्यारी लग रही है और यही वजह है कि सॉन्ग इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने को शिल्पी राज और अंकुश राजा ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल भागीरथ पाठक ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक विराज जी ने दिया है.
म्यूजिक डायरेक्शन नयन मौर्या का है और कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल व सनी सोनकर ने की है. एडिटिंग सुजीत सिंह द्वारा की गई है और यह गीत डेंजर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. रिलीज के तुरंत बाद से ही यह गाना और आस्था का रील वीडियो फैंस के बीच ट्रेंड कर रहा है.
यह भी पढ़ें- Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘शुभ लगन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रोमांस, ड्रामा और धमाकेदार ट्विस्ट का मिला फुल डोज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए