Arvind Akela Kallu Songs: अरविंद अकेला कल्लू के इन 3 गानों ने मचाया धूम, व्यूज जानकर उड़ जाएंगे होश, VIDEO

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Arvind Akela kallu Songs

Arvind Akela kallu Top 3 Superhit Songs: अरविंद अकेला कल्लू के वैसे तो कई गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाया है. हालांकि आज आपको उनके 3 सबसे ज्यादा पॉपुलर गानों के बारे में बताएंगे, जिसपर खूब सारे व्यूज आए हैं.

विज्ञापन

Arvind Akela kallu Top 3 Superhit Songs: भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक और एक्टर अरविंद अकेला ‘कल्लू’ ने अपने करियर मे कई हिट गाने दिए हैं. उनके गानों पर यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले हैं और लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हैं. आज हम कल्लू के 3 ऐसे गानों की बात करेंगे, जिसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया और सोशल मीडिया पर आग लगा दिया.

अरविंद अकेला कल्लू के करियर की शुरुआत

अरविंद अकेला कल्लू का जन्म 26 जुलाई 1997 को  बिहार के बक्सर जिले मे हुआ था. कल्लू ने 9 वर्ष की उम्र से ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल भईल दीवाना’ से उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की. फिल्मों से ज्यादा लोग उनके गानों के दीवाने हैं. यही कारण है की उनके गाने यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचाने लगते हैं.

अरविंद अकेला ‘कल्लू’ के टॉप 3 सुपरहिट गाने

‘नाच रे पतरकी’ : यह एक बेहद लोकप्रिय भोजपुरी गाना हैं. जिसे सिंगर अरविंद अकेला ‘कल्लू’ और मशहूर गायिका शिल्पी राज ने आवाज दी हैं. यह गाना अपनी जबरदस्त धुन, धमाकेदार बिट्स और डांस के लिए जाना जाता हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 255 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.

‘नाच रे पतरकी ‘ 2.0 : यह अरविंद अकेला कल्लू का एक धमाकेदार गाना है, जिसे सिंगर शिल्पी राज के साथ गया हैं. इस गाने मे कल्लू और आकांक्षा दुबे की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया हैं. अब तक इस गाने को 400 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

‘चोलिया के हूक’: यह एक लोकप्रिय गाना हैं जिसे अरविंद अकेला ‘कल्लू ‘ ने गाया हैं. यह गाना आज से 21 साल पहले रिलीज़ हुआ था. यह गाना 2004 का है जब उनकी उम्र लगभग 7 साल थी और ये उनका पहला गाना था. यह गाना आज भी लोगों को पसंद हैं और इस गाने को यूट्यूब पर 76 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.

यह भी पढ़ें- Namrata Malla Net Worth: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला इतने करोड़ की हैं मालकिन, ग्लैमरस अदाएं बना देंगी आपको भी दीवाना

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola