लाल लहंगे में माही श्रीवास्तव ने चलाया जादू, 'मेहरी के नखरा' ने यूट्यूब पर पार किया 40 मिलियन व्यूज

सॉन्ग मेहरी के नखरा में माही श्रीवास्तव, फोटो- इंस्टाग्राम
Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Mehar Ke Muh Nirekh Ke: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का लोकगीत 'मेहरी के नखरा' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. गाने ने 40 मिलियन व्यूज पार कर नया रिकॉर्ड बनाया.
Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Mehar Ke Muh Nirekh Ke: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘मेहरी के नखरा’ पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहे हैं. गाने ने अब तक 40 मिलियन (4 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. ये सॉन्ग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. म्यूजिक वीडियो में माही की परफॉर्मेंस जबरदस्त है. चलिए आपको सॉन्ग के बारे में बताते हैं.
‘मेहरी के नखरा’ का जबरदस्त वीडियो
वीडियो के ‘मेहरी के नखरा’ में माही श्रीवास्तव का देसी अवतार और जबरदस्त डांस मूव्स सबका ध्यान खींचते हैं. सिल्वर वर्क वाले लाल लहंगा-ब्लाउज में माही बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. आलीशान बंगले के बैकड्रॉप में अपने सहेलियों के साथ थिरकती माही ने फैंस का दिल जीत लिया. गाने में वह अपने पति पर रौब दिखाती नजर आती हैं और कहती हैं: “पार्लर में बाल कटवावे के पड़ी, मेकअप सेकप करवावे के पड़ी, डालिके सेनुरवा ले अइला बलमुआ, त मेहरी के नखरा उठावे के पड़ी…”
टीम के बारे में
- गाना: मेहरी के नखरा
- गायिका- गोल्डी यादव
- एक्ट्रेस- माही श्रीवास्तव
- निर्माता: रत्नाकर कुमार
- गीतकार: आशुतोष तिवारी
- संगीत : प्रियांशु सिंह
- निर्देशक: सुनील बाबा
- Dop: गौरव राय और रंजन
- कोरियोग्राफर: एमके गुप्ता जॉय
- एडिटर: आलोक गुप्ता
- डीआई: रोहित सिंह
- प्रोडक्शन: पंकज सोनी
- म्यूजिक ऑन : वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स
- संगीत केवल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर
माही श्रीवास्तव ने कही ये बात
माही श्रीवास्तव ने इस सफलता पर कहा, “40 मिलियन क्लब में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है. उम्मीद है जल्द ही यह गाना 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार कर लेगा.” सिंगर गोल्डी यादव ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और दर्शकों का प्यार इस बात का सबूत है कि उनका काम सराहा जा रहा है.
यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव के डांस और एक्सप्रेशन ने मचाई धूम, शिवानी सिंह की आवाज का चला जादू
यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




