तोषी द्विवेदी ने साड़ी में दिखाई कातिलाना अदाएं, नया गाना 'लड़ाई ए बलम' रिलीज

Updated at : 14 Mar 2026 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
Shivani Singh New Bhojpuri Song Ladai Ae Balam

'लड़ाई ए बलम' सॉन्ग में तोषी द्विवेदी, फोटो- यूट्यूब

शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना 'लड़ाई ए बलम' दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. गाने में तोषी द्विवेदी ने अपनी शानदार एक्टिंग से चार चांद लगा दिए हैं. गाने का वीडियो आप इस खबर में देख सकते हैं.

विज्ञापन

Shivani Singh New Bhojpuri Song Ladai Ae Balam: भोजपुरी पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘लड़ाई ए बलम’ रिलीज हो गया है. इस गाने में उनकी आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. गाने में खूबसूरत एक्ट्रेस तोषी द्विवेदी नजर आई हैं, जिन्होंने अपनी अदाओं से गाने की कहानी को और भी अट्रैक्टिव बना दिया है. गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने की शूटिंग एक खूबसूरत लोकेशन पर की गई है, जिसमें रंग-बिरंगे सेट और शानदार सिनेमैटोग्राफी देखने को मिलती है.

सॉन्ग ‘लड़ाई ए बलम’ का वीडियो

पति से लड़ाई करती दिखी तोषी द्विवेदी

‘लड़ाई ए बलम’ सॉन्ग में तोषी द्विवेदी अपने पति से शिकायत करते हुए कहती है कि जब से वह शादी करके आई है, तब से जेठानी उससे लड़ती रहती है. वह कहती है कि उसकी जेठानी उसको मेकअप करते देख नहीं पाती और हमेशा उसकी चुगली सबसे करती रहती है. वीडियो में एक्ट्रेस कभी व्हाइट तो कभी ऑरेंज कलर की साड़ी में जबरदस्त डांस करती दिख रही है.

लड़ाई ए बलम सॉन्ग के कलाकार

गाना: लड़ाई ए बलम
गायिका: शिवानी सिंह
एक्ट्रेस: तोषी द्विवेदी
गीतकार: सुमित सिंह चंद्रवंशी, अजय सांवरिया
संगीत: राज गुप्ता
संगीतकार: छोटू भारद्वाज
कोरियोग्राफर: कानू मुखर्जी, विष्णु कुमार
डीआई: हमिंग बर्ड वीएफएक्स
डीओपी: संतोष यादव, नवीन वर्मा
कैमरा : विवेक यादव
म्यूजिक ऑन: एसआरके संगीत

यूजर्स बोले- मस्त गाना

यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर खूशबू ने लिखा, क्या बात है शिवानी दी बहुत बढ़िया गाना वीडियो है आपका कोई जोर जवाब नहीं गाने का. एक यूजर छोटू यादव ने लिखा, मस्त.

यह भी पढ़ें-गोल्डी यादव का नया गाना ‘रंगदार के शिकार हो जइबा’ रिलीज, रंगदारी अंदाज में छाई इशिका टोरिया

यह भी पढ़ें– माही श्रीवास्तव के डांस और एक्सप्रेशन ने मचाई धूम, शिवानी सिंह की आवाज का चला जादू

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola