Mehri Biya Kamal Ke Bhojpuri Song: सोना पांडे के साथ अरविंद अकेला कल्लू का नया रोमांटिक गाना रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Aug 2025 8:39 AM

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu Mehri Biya Kamal Ke Bhojpuri Song

Mehri Biya Kamal Ke Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘मेहरी बिया कमाल के’ 18 अगस्त को रिलीज हुआ. गाने में सोना पांडे नजर आ रही हैं. म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है और कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी-विष्णु कुमार ने की.

विज्ञापन

Mehri Biya Kamal Ke Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर-एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने एक बार फिर अपने फैंस को नया गिफ्ट दिया है. उनका लेटेस्ट गाना ‘मेहरी बिया कमाल के’ कल यानी 19 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही गाना धूम मचाने लगा है. ऐसे में आइए बताते हैं आपको पूरी डिटेल्स.

यहां देखें गाने की वीडियो-

गाने में अरविंद अकेला और सोना पांडे की जोड़ी

इस गाने में अरविंद अकेला के साथ एक्ट्रेस सोना पांडे नजर आ रही हैं. दोनों इससे पहले भी कई म्यूजिक वीडियोज़ में साथ काम कर चुके हैं और इस बार भी उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

म्यूजिक और कोरियोग्राफी

इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. वहीं, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने की है. गाने में भोजपुरी म्यूजिक का वही मजेदार अंदाज सुनने को मिलता है, जिसके लिए अरविंद अकेला जाने जाते हैं.

प्रमोशन और रिस्पॉन्स

गाने की झलक एसआरके म्यूजिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. कैप्शन में लिखा गया, “अरविंद अकेला कल्लू ‘मेहरी बिया कमाल के’ गाना आ गया है, पूरा गाना देखिए एसआरके म्यूजिक पर.”* रिलीज होते ही गाना फैंस के बीच वायरल हो रहा है.

अरविंद अकेला का पिछला गाना

इससे पहले 11 अगस्त को अरविंद अकेला का देशभक्ति गाना ‘देश के वीर’ जीएमजे यूट्यूब चैनल पर आया था. इस गाने को उन्होंने कल्पना पटवारी के साथ गाया था. इसमें अरविंद के साथ आस्था सिंह नजर आई थीं. गाने के बोल विष्णु विशेष ने लिखे थे, म्यूजिक आर्या शर्मा का था और वीडियो को आदिल ने डायरेक्ट किया था.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Film: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की नई फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का ट्रेलर रिलीज, पागल पति के किरदार में आएंगे नजर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola