अरविंद अकेला का गाना ‘छोकरी पटावतारS’ रिलीज, 2 एक्ट्रेसेस संग रोमांस करते दिखे कल्लू

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Apr 2026 12:45 PM

विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू का नया सॉन्ग, फोटो- यूट्यूब

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Chhokari Patawtaar: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के नए सॉन्ग ‘छोकरी पटावतारS’ में तृषा कर मधु और रेनू कश्यप नजर आ रही हैं. इस गाने को 5 घंटे में 10,000+ व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Chhokari Patawtaar: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में एक और नया ट्रैक तेजी से वायरल हो रहा है. सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘छोकरी पटावतारS’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. 5 घंटे के अंदर ही इस गाने को 10 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. सॉन्ग Kallu Music World के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

देखें ‘छोकरी पटावतारS’ का वीडियो

वीडियो में दिखा ग्लैमर और देसी तड़का

गाने के वीडियो में तृषा कर मधु और रेनू कश्यप नजर आ रही हैं. दोनों का स्टाइल और एक्सप्रेशन गाने को और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं. वीडियो में ग्लैमर के साथ-साथ देसी तड़का भी देखने को मिलता है. ‘छोकरी पटावतारS’ के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है.

इस गाने के पीछे की पूरी टीम

  • सिंगर:-अरविंद अकेला कल्लू
  • गीत:-आशुतोष तिवारी
  • संगीत :- प्रियांशु सिंह
  • वीडियो :- डिजी डीएनबी
  • निर्देशक:-नितेश सिंह
  • डीओपी:-रियाज अली
  • कोरियोग्राफर:-विशाल गुप्ता
  • एडिटर :- आर निंजा
  • डीआई:-विशाल प्रजापति (इंस्पायर स्टूडियो)
  • मेकअप :- सैम दादा और दीपक दिलवाले
  • बाल :- पल्लवी
  • परिकल्पना:-अरविंद मिश्र
  • लाइन प्रोड्यूस:-मुकेश यादव
  • सहयोग:-गुड्डू जी पांडे एवं हनुमान जी पांडे, सुजीत मीडिया आरा
  • निर्माता :- आशु बाबा
  • लेबल/कंपनी :- कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड
  • डिजिटल पैटनर:- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

‘कमर पे तोरा हाथ बा’ का वीडियो देखा क्या?

27 मार्च को रिलीज हुआ गाना ‘कमर पे तोरा हाथ बा’ अरविंद अकेला कल्लू का गाना बहुत पॉपुलर हुआ था. 6 दिनों में इस पर 6,042,108 व्यूज आया है. वीडियो में आकांक्षा पुरी रेड ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं. उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन गाने को और ज्यादा दिलचस्प बना देते हैं. स्क्रीन पर उनका अंदाज ऐसा है जो पहली नजर में ही दर्शकों को उनका दीवाना बना देगा. वहीं, अरविंद ब्लैक कुर्ता पहनकर और हाथ में राइफल लेकर एंट्री करते हैं. उनका स्वैग और एक्सप्रेशन कमाल का लगता है.

यह भी पढ़ें- समर सिंह का नया गाना ‘बीबी संस्कारी’ आउट, काजल त्रिपाठी का देसी अंदाज छाया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola